राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | स्लीप एपनिया एक गंभीर स्लीपिंग डिसऑर्डर है जिसमें सोते समय अक्सर कुछ सेकेंड्स के लिए सांस बंद हो जाती है। यदि आप जोर-जोर से खर्राटे लेते हैं या पूरी रात की नींद के बाद भी आपको थकान महसूस होती रहती हैं, तो इसे स्लीप एपनिया का संकेत माना जा सकता है। ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया की समस्या लोगों में अधिक देखी जाती है। अगर आपको लगता है कि आपको स्लीप एपनिया हो सकता है, तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। समय पर उपचार के माध्यम से लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपमें हृदय और अन्य जटिलताओं को रोकने में भी इससे मदद मिल सकती है।
इन कारणों से बढ़ती है समस्या जोर से खर्राटे लेना, नींद के दौरान अचानक सांस बंद होने की समस्या, यह अक्सर दूसरे लोग ही देख पाते हैं, नींद के दौरान हांफना, सुबह उठने के साथ अक्सर मुंह का सूखा रहना, सुबह अत्यधिक सिरदर्द बना रहना।
सोने में कठिनाई , दिन में बहुत नींद आना और अगर आप नियमित व्यायाम की आदत को स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने स्लीप एपनिया की समस्या वाले लोगों में लाभकारी पाया है। रोजाना कम से कम 30 मिनट के मध्यम गति वाले व्यायाम को करने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और यह नींद विकारों को दूर करने में भी आपके लिए सहायक है। व्यायाम करने वाले लोगों में वजन बढ़ने का खतरा कम रहता है, जिसे इस तरह के विकारों को दूर करने के लिए आवश्यक माना जाता है।