राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अभिनेत्री मोनालिसा अब टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। मोनालिसा ने अभिनेत्री मोनालिसा किया है लेकिन अब वह अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ छोटे पर्दे के एक रियलिटी शो में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। स्टार प्लस पर जल्द ही रियलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ की शुरुआत हो रही है। इस शो में टीवी इंडस्ट्री की कई रीयल जोड़ियां नजर आएंगी, जिसमें मोनालिसा और उनके पति विक्रांत का नाम भी शामिल है। इन दिनों मोनालिसा इस शो की तैयारी कर रही हैं। वहीं, अब मोनालिसा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद फैंस को ‘डायन’ सीरियल की याद आ गई। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, आपको देखकर लगता है जैसे कोई परी आसमान से जमीन पर आ रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, डायन की यादें ताजा हो गईं। इसके अलावा, कई फैंस ने कमेंट में बताया कि वह मोनालिसा और विक्रांत के शो का इंतजार नही कर पा रहे हैं।
‘स्मार्ट जोड़ी’ 26 फरवरी को स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस शो में 10 सेलिब्रिटी कपल नजर आएंगे। शो में मोनालिसा और विक्रांत के अलावा, गौरव तनेजा-रितु राठी, अर्जुन बिजलानी-नेहा स्वामी, ऐश्वर्या-नील समेत कई जोड़ियां नजर आएंगी।