सोशल मीडिया पर दोस्ती फिर ब्लैकमेलिंग: कोचिंग संचालक से दोस्ती कर बनाए शारीरिक संबंध, फोटो और वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर 16 हजार रुपए ऐंठे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। सोमवार सुबह एक अजीब ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय कोचिंग संचालक से एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती की फिर मिलना जुलना शुरू हो गया। लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया का दोस्त मिलने आया और कोचिंग संचालक से कोचिंग में ही अनैतिक संबंध बना लिए। इसके फोटो और वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेल कर 16 हजार रुपए भी ऐंठ चुका था। जब कोचिंग संचालक ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिए। घटनाक्रम लॉकडाउन के समय से चला आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को पीड़ित बहोड़ापुर थाने पहुंचा है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज किया है।

यह है पूरी कहानी

बहोड़ापुर के पंचशील नगर में एक 23 वर्षीय युवक कोचिंग चलाता है। लॉकडाउन के दौरान कोचिंग बंद थी। जून में उसको सोशल मीडिया पर समीर खान नामक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसे कोचिंग संचालक ने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। समीर काफी स्मार्ट था। एक दिन वह उसकी कोचिंग पर मिलने आया। कोचिंग में कोई नहीं था। वहीं समीर ने कोचिंग संचालक के साथ अनैतिक संबंध बना लिए। दुष्कृत्य करने के बाद वह चला गया। अगले ही दिन उसका कॉल आया। उसने 16 हजार रुपए जरूरत पढ़ने पर मांगे। कोचिंग संचालक ने रुपए दे दिए।

रुपए वापस मांगे तो करने लगा ब्लैकमेल

कुछ दिन बाद जब कोचिंग संचालक ने रुपए मांगे तो समीर उसे धमकाने लगा। उस दिन के खींचे फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर संबंध बनाए। बदनामी के डर से काफी दिन तक कोचिंग संचालक यह सहता रहा। आरोपी समीर ने पीड़ित को बताया कि सोशल मीडिया पर लड़कों को फंसाकर उनसे संबंध बनाना उससे अच्छा लगता है। इसके बाद उसने कोचिंग संचालक से और रुपए मांगे, जब पीड़ित ने विरोध किया और रुपए देने से मना किया तो आरोपी ने उसका वीडियो वायरल कर दिया। परेशान होकर पीड़ित बहोड़ापुर थाना पहुंचा है।

फेक नाम से करता था बात

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी के सोशल मीडिया के अकाउंट से जांच की तो पता लगा कि समीर खान आरोपी का फेक नाम है। असल में उसकी पहचान शाकिर पुत्र इरफान खान निवासी सिकंदर कंपू है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games Руководство по играм.441 (3)

Казино Sultan Games - Руководство по играм ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road spel bij online casino in Nederland Handleiding voor het spelen.207

Chicken Road spel bij online casino in Nederland - Handleiding voor het spelen ...

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznieChcesz wiedzieć, jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino szybko i bezpiecznie? Proces wypłaty środków jest prosty,...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами

Топовые игорные заведения с выгодными бонусами Одним из ключевых факторов, завлекающих пользователей в интернет-казино, становятся премии. Подбор подходящего казино с заманчивыми акциями может существенно увеличить...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here