सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें आज कितना सस्ता हुआ 24 कैरेट गोल्ड

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 4 सितंबर को लगातार चौथे कारोबारी दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 214 रुपए गिरकर 71,280 रुपए पर आ गया है। मंगलवार को इसके दाम 71,494 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं चांदी 1,240 रुपए गिरकर 81,038 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले मंगलवार को चांदी 82,278 रुपए प्रति किलो पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,840 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,920 रुपए है।

• मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपए है।

• कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,690 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,760 रुपए है।

• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपए है।

• भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,740 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,810 रुपए है।

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 7,928 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 81,038 रुपए पर पहुंच गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.653

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...

Glory online casino live dealer games.1294

Glory online casino live dealer games ▶️ PLAY ...

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...

Cast Your Line & Win Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!

Cast Your Line & Win: Explore the Thrills of Big Bass Demo and Hook a Massive Payout!Understanding the Core Gameplay of Big Bass DemoThe...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here