hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

बिज़नेस
Trending

सोने-चांदी की कीमत में शानदार तेजी; सोना 5-दिन में ₹7,064 बढ़कर ₹1.49 लाख:चांदी ₹14,094 महंगी हुई

सोने-चांदी की कीमत में इस हफ्ते शानदार तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, इस हफ्ते के पांच कारोबारी दिन में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम ₹7,064 बढ़कर ₹1.49 लाख और एक किलो चांदी की कीमत ₹14,094 बढ़कर ₹2.31 लाख पर पहुंच गई है।

पांच दिन पहले यानी सोमवार को सोना की कीमत ₹1.42 लाख और चांदी के दाम ₹2.17 लाख पर थे। वहीं इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शुक्रवार को सोने के दाम ₹1,181 और चांदी की कीमत ₹5,707 बढ़ी है। इससे एक दिन पहले गुरुवार को सोना की कीमत ₹1.48 लाख और चांदी के दाम ₹2.25 लाख पर थे।

इस साल सोने में अब तक तेजी रही

इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 16 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.49 लाख रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं, चांदी की कीमत में इस साल अब तक 1 हजार रुपए की तेजी है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.31 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × one =

Check Also
Close