राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी के दाम में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 282 रुपए गिरकर 76,640 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,922 रुपए प्रति दस ग्राम थी।
चांदी का भाव भी आज 726 रुपए गिरकर 89,250 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 89,976 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
• दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,550 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,040 रुपए है।
• मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
• कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,400 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
• चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,890 रुपए है।
• भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,450 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,940 रुपए है।