सोने-चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ बजट में सोना-चांदी की कस्टम ड्यूटी (इम्पोर्ट टैक्स) घटने के बाद से 3 दिन में सोना 5,000 रुपए और चांदी 6,400 रुपए सस्ती हो चुकी है। सरकार ने बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 15% से घटाकर 6% कर दिया है। इससे भाव में ये गिरावट आई है।

बजट के दो दिन बाद, यानी आज 25 जुलाई को सोना 974 रुपए गिरकर 68,177 रुपए पर आ गया है। 23 जुलाई को इसमें 3,616 रुपए और 24 जुलाई को 451 रुपए गिरावट आई थी। वहीं चांदी आज 3,061 रुपए गिरकर 81,801 रुपए प्रति किलो पर आ गई है।
• दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,950 रुपए है।

• मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,000 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,820 रुपए है।

• कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,000 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 69,820 रुपए है।

• चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,150 रुपए है।

• भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 69,850 रुपए है।

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के अनुसार इस बार बजट में सोना-चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी है। इससे इसकी कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन कस्टम ड्यूटी घटने के बाद आने वाले दिनों में सोने की मांग और तेजी से बढ़ेगी।

अभी सोने और चांदी में गिरावट भले हुई है, लेकिन इसे केवल ड्यूटी एडजस्टमेंट कह सकते हैं। कुछ दिन अगर सोना गिरा भी तो यह फिर कवर कर लेगा। अमेरिका में चुनाव और वैश्विक तनाव को देखते हुए सोने और चांदी के दाम अधिक नहीं गिरेंगे। यह खरीद का अच्छा मौका है।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...

Топ игорных заведений 2025: доверие и игровой потенциал

Топ игорных заведений 2025: доверие и игровой потенциал Топ онлайн-казино 2025 гарантирует стать годом существенных трансформаций в индустрии азартных игр. Текущие ресурсы предоставляют не только...

Sultan Games Коллекция игр.3045

Казино Sultan Games - Коллекция игр ▶️ ИГРАТЬ ...

La Strada delle Galline Un Viaggio Straordinario nel Gioco delle Avventure

La Strada delle Galline: Un Viaggio Straordinario nel Gioco delle Avventure Indice Introduzione Caratteristiche Principali ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here