सोने की कीमतों में आई तेजी, चांदी भी हुई महंगी, जानिए क्या हो गए हैं भाव

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। आज यानी 18 अक्टूबर को सोना-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 353 रुपए चढ़कर 59,636 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 44,727 रुपए हो गई है।

चांदी में भी आज 1,001 रुपए की बढ़त देखने को मिली है, इसके चलते ये 71,847 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले ये 70,846 रुपए पर थी। आने वाले दिनों में सोना-चांदी की कीमतों में और बढ़त देखने को मिल सकती है।

अक्टूबर महीने में अब तक सोना-चांदी के दामों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है। इस महीने अब तक सोने के दाम में 1,917 रुपए की तेजी देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 1 अक्टूबर को ये 57,719 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था जो अब 59,636 रुपए पर है। वहीं चांदी 71,603 रुपए प्रति किलोग्राम से 71,847 रुपए पर पहुंच गई है।

• रविवार से नवरात्र शुरू हो चुकी हैं। इसके साथ ही निवेश और शॉपिंग के लिए शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई।

• बाजार को लगता है कि अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ना अब बंद हो जाएगा। सोने के लिए ये सबसे बड़ा पॉजिटिव संकेत है।

• बॉन्ड यील्ड गिरने, डॉलर में तेजी थमने और इजराइल-फिलिस्तीन युद्ध के चलते सोने में निवेश बढ़ने लगा है।

कीमतों में बढ़ोतरी जारी रहने के आसार
अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं। HDFC सिक्युरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।

इसके अलावा घरेलू बाजार में त्योहारों के लिए मांग बढ़ेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर होगा। इससे दिवाली तक सोना 60 हजार और चांदी 73 हजार तक जा सकती है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Explorando el Universo de Cashwin Casino Opiniones y Revelaciones

Explorando el Universo de Cashwin Casino: Opiniones y Revelaciones Tabla de Contenidos ...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2766

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here