सोनम कपूर बनी दूसरी बार मां ..पति आनंद आहूजा संग शेयर किया किया इमोशनल पोस्ट…

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) ने 29 मार्च, 2026 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया। इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया। बेटे के जन्म के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
सोशल मीडिया पर शेयर की पहली झलक
दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने नवजात बेटे की पहली झलक भी शेयर की। तस्वीर में वह अपने बच्चे को सीने से लगाए हुए नजर आ रही हैं। यह पल उनके लिए बेहद खास और भावुक बताया जा रहा है। तस्वीर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की बौछार कर दी।
मेडिकल स्टाफ का जताया आभार
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक जॉइंट पोस्ट में उन सभी मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके बच्चे के सुरक्षित जन्म में सहयोग दिया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि यह अनुभव उनके लिए “हर तरह से सचमुच असाधारण” रहा।





