स्पेस स्टेशन में खोया टमाटर 8 महीने बाद मिला:ऐस्ट्रोनॉट पर लगे थे इसे खाने के आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अंतरिक्ष में टमाटर से जुड़ा एक रहस्य सुलझ गया है। दरअसल मार्च में अंतरिक्ष में उगाए गए टमाटरों को काटा जा रहा था। तब एक टमाटर खो गया। अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो से यह टमाटर खोया था। लगभग आठ महीनों के बाद अब इस छोटे टमाटर के अवशेष खोजे गए हैं। ISS पर ही यह टमाटर मौजूद था। नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने बुधवार को एक लाइवस्ट्रीम किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हमारे अच्छे दोस्त फ्रैंक रुबियो घर जा चुके हैं। उन्हें टमाटर के लिए काफी समय से दोषी ठहराया गया। लेकिन हम उन्हें दोषमुक्त कर सकते हैं। हमें टमाटर मिल गया।’

ISS की 25 वर्षगांठ के मौके पर यह लाइवस्ट्रीम हो रहा था। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि टमाटर कहां और किस स्थिति में मिला था। 1 इंच वाले टमाटर खोने की घटना रुबियो के लिए एक बड़ा मजाक बन गई। दरअसल अंतरिक्ष में Veg-05 प्रयोग हुआ था, जिसकी आखिरी फसल टमाटर था। 29 मार्च 2023 को यह टमाटर तोड़े गए और सभी अंतरिक्ष यात्रियों को सैंपल के तौर पर दिए गए। रुबियो का हिस्सा एक प्लास्टिक बैग में था। रुबियो उसे खा पाते, उससे पहले ही वह अंतरिक्ष स्टेशन में कहीं चला गया।

आसानी से तैरती हैं चीजें

गुम हुए टमाटर से जुड़ी जानकारी पहली बार 13 सितंबर को सार्वजनिक रूप से चर्चा में आई थी। वह तब एक इवेंट में बोल रहे थे। रुबियो ने सितंबर में कहा था कि मैंने टमाटर खोजने के लिए कई घंटे बिताए। उन्होंने तब कहा था, ‘मुझे यकीन है कि सूखा हुआ टमाटर भविष्य में कभी न कभी दिखाई देगा।’ दरअसल ISS छह बेडरूम वाले घर जितना बड़ा है। माइक्रोग्रेविटी में चीजें, आसानी से कहीं भी तैर सकती हैं। हालांकि ऐसी स्थिति में नासा वेंटिलेशन की जांच करने को कहता है।

स्पेस स्टेशन 25 साल पुराना और पूरी तरह भरा हुआ है। हालांकि स्पेस स्टेशन में पौधे उगाने के अनुभवों से वैज्ञानिक जान सकेंगे कि आखिर चांद और मंगल पर पौधे कैसे उगाए जाए। स्पेस में एक साल से ज्यादा समय बिताने के बाद वह धरती पर वापस लौटे थे, तब उनसे फिर पत्रकारों ने इसके बारे में पूछा था। रुबियो ने कहा था कि उन्होंने 18-20 घंटे तक टमाटर को खोजा था।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco Casino İndir: En İyi Oynama ve Kazanma Zamanları

Pinco Casino İndir: En İyi Oynama ve Kazanma ZamanlarıPinco Casino indir işlemi yaparak bu popüler çevrimiçi casinoya kolayca erişebilirsiniz. Ancak, en çok kazanç sağlamak...

“sg Καζίνο Στην Ελλάδα: Παίξτε Online Με Μπόνους Και Ασφαλή Τυχερά Παιχνίδια

Sg Online Casino: Κερδίστε 500 Μπόνους Είναι Αξιόπιστο;"ContentΜπόνους Στο Sg Casino: Αναβαθμίστε Την Εμπειρία Σας Με Συναρπαστικές ΠροσφορέςΆδεια Και Ασφάλεια Στο Sg ΚαζίνοSg Υποστήριξη...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here