सफर के दौरान अचानक हुआ शॉर्ट सर्किट, चलती कार में लगी आग
श्योपुर-मुरैना मुख्य मार्ग पर मची अफरा-तफरी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि श्योपुर। वीरपुर से टेंटरा की ओर जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार चला रहा युवक और कार में मौजूद अन्य लोग समय रहते गेट खोलकर कार से दूर जाकर खड़े हो गए। इससे कोई अनहोनी नहीं हुई लेकिन कार कुछ ही मिनटों में पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आसपास कोई फायर ब्रिगेड भी मौजूद नहीं थी, इस वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। मामला वीरपुर थाना इलाके के हारकुंई-पढानपुरा गांव के बीच मुरैना-श्योपुर मुख्य सड़क का है। बताया गया है कि मुरैना जिले के टेंटरा गांव निवासी एक युवक व उसके साथी कार से वीरपुर की ओर से टेंटरा की तरफ जा रहा थे। इसी दौरान कार के डैशबोर्ड की ओर से अचानक चिंगारी उठी और कार में आग लगने लगी। तभी कार सवार सभी युवक कार को छोड़कर भाग खड़े हुए
वीरपुर तहसील मुख्यालय है लेकिन यहां दमकल वाहन के इंतजाम दूर दूर तक नहीं हैं। जब भी कभी आगजनी होती है तब 35 किलोमीटर दूर विजयपुर या 110 किलोमीटर दूर श्योपुर जिला मुख्यालय से दमकल मंगवानी पड़ती है। इन जगहों की दमकल जब तक मौके पर पहुंचती हैं तब जक बहुत देर हो जाती है और सबकुछ जलकर खाक हो जाता है।





