hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरजबलपुरमध्यप्रदेश

सर्पदंश के कारण एक 10 वर्षीय मासूम बालक की अकाल मौत 

मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। साईंखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सर्पदंश के कारण एक 10 वर्षीय मासूम बालक की अकाल मौत हो गई, जबकि उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरास निवासी हरपाल सिंह राजपूत का परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद घर में ही फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रहा था।

बिस्तर पर मां नीलम राजपूत, बड़ी बेटी मान्यता राजपूत और मासूम बेटा राम राजपूत गहरी नींद में थे। ​रात करीब 12.30 बजे एक काले जहरीले सर्प ने बिस्तर पर सो रहे मासूम राम के दाएं हाथ की हथेली पर काट लिया। नींद में होने के कारण बालक को सर्पदंश का अहसास नहीं हुआ। उसने उठकर अपनी मां नीलम को बताया कि उसके हाथ में तेज दर्द हो रहा है। मां इस खतरे को भांप नहीं सकी और उसने ने मामूली दर्द समझकर बेटे के हाथ पर बाम लगा दिया, जिसके बाद दोनों दोबारा सो गए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + 6 =

Back to top button