STF ने नागपुर की महिला डॉक्टर को दबोचा:अस्पताल से चुराकर 54 हजार रुपए में बेचे थे 3 रेमडेसिविर इंजेक्शन,

- Advertisement -
- Advertisement -

जबलपुर राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की जबलपुर टीम ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में नागपुर की महिला डॉक्टर संगीता पटेल को जबलपुर में गिरफ्तार किया है। महिला डॉक्टर पर आरोप है कि उसने जबलपुर के एक डॉक्टर नीरज साहू के साथ मिलकर महंगे कीमत पर इंजेक्शन बेचती थी। एसटीएफ ने गिरोह का भंडाफोड़ 20 अप्रैल को ही कर लिया था, लेकिन इसकी कड़ी जुड़ती जा रही है।

एसटीएफ एसपी नीरज सोनी ने बताया कि प्रदेश स्तर पर इंजेक्शन की कालाबाजारी की घटनाएं सामने आने के बाद एडीजी एसटीएफ विपिन कुमार माहेश्वरी ने अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जबलपुर एसटीएफ में डीएसपी कल्याणी वरकडे, निरीक्षक गणेश सिंह ठाकुर, एसआई मुनेंद्र कौशिक, निसार अली, आरक्षक मनीष तिवारी, राहुल रघुवंशी की टीम ने बीते 20 अप्रैल को पांच लोगों को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया था। आरोपियों से चार इंजेक्शन जब्त हुए थे। आरोपी उसे 18-18 हजार रुपए में बेचते थे।

पूछताछ में महिला डॉक्टर का नाम आया सामने
एसटीएफ एसपी सोनी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था कि इस कालाबाजारी में जबलपुर निवासी डॉक्टर संगीता पटेल भी शामिल हैं। डॉक्टर पटेल की वर्तमान में नागपुर स्थित एक निजी अस्पताल में तैनाती है। वहीं से उन्होंने तीन इंजेक्शन नीरज साहू को उपलब्ध कराया गया था। इंजेक्शन के एवज में 18-18 हजार रुपए प्रति वायल की दर से डॉक्टर संगीता को भुगतान किया गया था। आरोपियों ने इसे अधिक कीमत पर बेचा था।
कोर्ट से रिमांड लेकर पूछताछ
एसटीएफ ने डॉक्टर संगीता पटेल को गुरुवार को गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से रिमांड पर लेकर इंजेक्शन के बावत पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि अस्पताल में मरीजों के लिए आने वाले इंजेक्शन में एक-दो वायल बचाकर वे इस तरह उसे बाजार में बेचते थे। इस कड़ी में अभी कुछ और नाम भी शामिल हो सकते हैं। पूछताछ में कई तरह की जानकारी सामने आ रही है।

पांच आरोपियों की हुई थी गिरफ्तारी
एसटीएफ ने 20 अप्रैल को गंगानगर गढ़ा निवासी सुधीर सोनी, यहीं के राहुल विश्वकर्मा, दीक्षितपुरा निवासी एवं संस्कारधानी हॉस्पिटल में कार्यरत राकेश मालवीय, दीक्षितपुरा निवासी एवं आशीष हाॅस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर नीरज साहू और लाईफ मेडीसिटी हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर जितेंद्र सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 4 रेमडेसिविर इंजेक्शन, 6 मोबाइल, 10 हजार 400 रुपए नकदी, कार एमपी 20 सीके 0830 को जब्त किया था।

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Play Now!

Really Canadian casinos set it up from the a default 96.92%, providing you with an income from Ca$0.9692 for each and every Squid Gamebler...

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.2329

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...

Приз в каждом отскоке стратегия и удача в plinko casino современной азартной игре

Приз в каждом отскоке: стратегия и удача в plinko casino современной азартной игреИстория и эволюция PlinkoМеханика игры Plinko: как все работаетСтратегии игры в Plinko:...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here