सुंदर पहाड़ों के बीच बसे इन मंदिरों में एक ऐसा मंदिर भी है जो सालभर बंद रहता है। यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन, एक खास मौके पर, केवल 12 घंटों के लिए ही खोला जाता है आइए जानते हें वो कोन सा मंदिर हे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । भारत के मंदिरों की कहानियां, उनकी अद्वितीय संरचना, और मंदिरों से जुड़े चमत्कारिक अनुभव आपको एक रोमांचक सफर का पूरा आनंद देंगे। देवभूमि उत्तराखंड में आपको कई अद्भुत कहानियां और चमत्कारी मंदिर देखने को मिलेंगे। सुंदर पहाड़ों के बीच बसे इन मंदिरों में एक ऐसा मंदिर भी है जो सालभर बंद रहता है। यह मंदिर साल में सिर्फ एक दिन, एक खास मौके पर, केवल 12 घंटों के लिए ही खोला जाता है। अगर आप सालभर बंद रहने वाले इस मंदिर के बारे में जानना चाहते हैं और इसके दर्शन करना चाहते हैं, तो इस रोमांचक सफर के बारे में विस्तार से जानिए। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बंशी नारायण मंदिर एक लोकप्रिय धार्मिक स्थल है। यह मंदिर सालभर बंद रहता है, जिससे भक्त इसकी नियमित पूजा अर्चना नहीं कर पाते। हालांकि, मंदिर के कपाट एक विशेष दिन पर केवल 12 घंटे के लिए खोले जाते हैं। इस खास दिन पर मंदिर के खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है, जो यहां पूजा अर्चना करते हैं और भगवान बंशी नारायण का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। चमोली में स्थित बंशी नारायण मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए केवल रक्षाबंधन के दिन खोले जाते हैं। इस दिन, जब तक सूर्य की रोशनी रहती है, मंदिर खुला रहता है। सूर्यास्त होते ही मंदिर के कपाट फिर से बंद कर दिए जाते हैं। सुबह से ही दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर के दर्शन के लिए यहां पहुंचने लगते हैं और बेसब्री से कपाट खुलने का इंतजार करते हैं। यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि भगवान विष्णु अपने वामन अवतार से मुक्ति पाने के बाद सबसे पहले इसी स्थान पर आए थे। तब देव ऋषि नारद ने यहां भगवान नारायण की पूजा अर्चना की थी। इसलिए, मान्यता है कि केवल एक दिन के लिए, भगवान के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोले जाते हैं। इस मंदिर के रक्षाबंधन के दिन खुलने की कथा राजा बलि और भगवान विष्णु से जुड़ी हुई है। कथा के अनुसार, राजा बलि ने भगवान विष्णु से उनका द्वारपाल बनने का आग्रह किया था, जिसे भगवान ने स्वीकार कर लिया और वे राजा बलि के साथ पाताल चले गए। कई दिनों तक जब माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को कहीं नहीं पाया, तो उन्होंने नारद जी के सुझाव पर श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधकर भगवान विष्णु को मुक्त करने का आग्रह किया। इसके बाद, राजा बलि ने भगवान विष्णु को माता लक्ष्मी के साथ इसी स्थान पर मिलवाया। बाद में इस जगह पर पांडवों ने मंदिर का निर्माण कराया। रक्षाबंधन के दिन यहां आने वाली महिलाएं भगवान बंशी नारायण को राखी बांधती हैं। इस मंदिर के आसपास दुर्लभ प्रजाति के फूल और पेड़ भी देखने को मिलते हैं, और यहां का दृश्य मनमोहक होता है।

- Advertisement -

Latest news

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...

Gambling online game Daman Game Gaming Culture in India.1031

Gambling online game Daman Game - Gaming Culture in India ...

Daddy Casino

Daddy Casino официального Онлайн Сайт Регистрация, Вход, Игровые Автоматы Зеркало ДэддиContentКакой кивок Бонус Предлагает Дэдди Казино?Дедди Бонусы ото Казино Для бесчисленных ИгроковСлужба Технической помощью...

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here