सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका की खारिज, LG पर छोड़ा फैसला

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को CM पद से हटाने की मांग वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट से सोमवार (13 मई) को खारिज हो गई है। जस्टिस खन्ना ने मामले में सुनवाई करते हुए कहा- हम हाईकोर्ट के फैसले पर दखल नहीं दे रहे। दिल्ली के LG विनय कुमार सक्सेना को मामले में एक्शन लेना चाहते हैं लें।

दरअसल, शराब नीति घोटाले के आरोपी अरविंद केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत पर हैं। ED ने उन्हें 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया, जिसे लेकर संदीप कुमार नामक शख्स ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाई कोर्ट ने 50 हजार का फाइन लगाते हए 10 अप्रैल को याचिका खारिज कर दी थी।

इसके बाद याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। आज जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने कहा- याचिका में कानूनी अधिकार को लेकर क्या मांग है? हमें इस सब में क्यों जाना चाहिए? हम याचिका खारिज करते हैं। उधर, अरविंद केजरीवाल से जुड़े एक मानहानि मामले की भी आज सुनवाई होनी है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने 10 अप्रैल को याचिका खारिज करते हुए कहा था- ये कार्यपालिका का मसला है। ACJ मनमोहन ने कहा, “इस याचिका पर हमें सुनवाई नहीं करना चाहिए। कार्यपालिका को ये मामला देखना चाहिए। इसमें न्यायपालिका के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है।”

वीडियो रीट्वीट करने पर केजरीवाल पर 2018 में मानहानि का केस दर्ज हुआ था
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने 2018 में एक ट्वीट करते हुए ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ नाम के ट्विटर पेज के संस्थापक और संचालक पर BJP IT सेल पार्ट-2 जैसा व्यवहार करने का आरोप लगाया था। दिल्ली के CM केजरीवाल ने इस ट्वीट को रीट्वीट किया था।

वीडियो में विकास सांकृत्यायन नाम के व्यक्ति के बारे में अपमानजनक बातें कही गई थीं। इस पर केजरीवाल के खिलाफ 2018 में केस दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट ने केजरीवाल को आपराधिक मानहानि मामले में समन जारी किए थे, जिसे रद्द करने के लिए केजरीवाल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले में कहा था कि ट्विटर पर केजरीवाल को बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने शिकायतकर्ता के खिलाफ कही गई अपमानजनक बातों की पुष्टि किए बिना उसे रीट्वीट किया और करोड़ों लोगों तक फैलाया।

- Advertisement -

Latest news

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами

Рейтинг интернет игорных заведений с моментальными выплатами Для геймеров, которые ценят оперативность и практичность, онлайн казино с моментальными выплатами оказываются настоящей находкой. Эти платформы предлагают...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.4787

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.8492 (2)

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

Fontan Casino Online W Polsce Login Watts Fontana Casino Polska 2025

Fontan Kasyno Bonus Bez Depozytu 100 Zł Za RejestracjęContentDаrmоwy Stаrt: Fоntаn Саsіnо A Hundred Zł Bеz Dероzytu Jаk Zdоbyć? Оdроwіеdzіаlnа Grа W Fоutаіn Саsіnо...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here