सुरक्षाबलों ने आतंकवादी संगठन के तीन सदस्यों को मार गिराया, अमरनाथ यात्रा रूट पर हुई मुठभेड़, सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के ऊपरी इलाके में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन सदस्यों को मार गिराया। पुलिस ने बताया कि पहलगाम के श्रीचंद टॉप पर आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बलों की टीम मौके पर पहुंची, आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने बताया कि तीनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे। उनमें से संभवत: एक आतंकवादी संगठन का कमांडर था, जो साल 2016 से सक्रिय था।

यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब जम्मू-कश्मीर श्री अमरनाथ यात्रा की मेजबानी की तैयारी कर रहा है। अमरनाथ यात्रा कोरोना महामारी के कारण दो साल तक स्थगित रहने के बाद इस बार फिर शुरू की जा रही है। अगले महीने, यानी जून से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है। यात्रा 30 जून से 11 अगस्त तक चलेगा। पहले भी यह यात्रा कई बार आतंकियों के निशाने पर रही है। इस साल यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए BSF और अन्य सुरक्षा बल इलाके की सख्त निगरानी कर रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Die Besten Online Internet Casinos 2025 Für Deutsche Spieler

Diese Online-casinos Überzeugen Im Or Her Vergleich 2025ContentSchnelle AuszahlungenWildz Casino: Schnellste Gambling Establishment AuszahlungMuss Ich Gewinne Aus Legalen Online Casinos Versteuern? We Are Your...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...

카지노사이트 ⭐️ 온라인카지노, 바카라사이트 카지노사이트킴_67

2025년 10월 보증 플랫폼 추천 순위 TOP 25 비교 베팅의민족 “바카라 안전사이트” 페이지로 이동하여, 철저하게 검증된 안전한 바카라 사이트들을 한눈에 확인해 보세요. 이 페이지에서는 온라인에서...

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.2105

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here