सुशांत सुसाइड केस में सीबीआइ जांच पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर

- Advertisement -
- Advertisement -

आज करोड़ों चाहने वालों का ही परिणाम है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ जांच को सही ठहराया है। इधर जिला मुख्यालय के एडवोकेट अजिताभ सिन्हा ने कहा कि दिवंगत अभिनेता मामले में मुंबई पुलिस लीपापोती करने की कोशिश कर रही थी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ को जांच सौंपने का निर्णय सही ठहराया है। अब दिवंगत अभिनेता को न्याय मिल सकेगा। रिया चक्रवर्ती की ओर से दाखिल की गई याचिका निष्पादित कर दिया गया है। सीबीआइ जांच ही एक मात्र विकल्प था। करोड़ों लोगों की मांग आज पूरी हुई है।

Source: Twitter

दिवंगत अभिनेता के रिश्ते में ममेरा भाई युवराज ङ्क्षसह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस में हर्ष का माहौल है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ जांच पर मुहर लगा दी है। इस फैसले से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ननिहाल खगडिय़ा जिले के बौरने स्थान समेत संपूर्ण जिले में हर्ष का माहौल है।

सर्वोच्च न्यायालय ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच सीबीआइ से कराने को सही ठहराया है। अदालत ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की उस याचिका को भी निष्पादित कर दिया, जिसमें उन्होंने सुशांत की मौत की जांच को पटना से मुंबई स्थानांतरित करने का आग्रह किया था।

उल्लेखनीय है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने सुशांत की आत्महत्या के पीछे रिया को प्रमुख वजह बताया था। ङ्क्षसह ने यह आरोप भी लगाया है कि रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के बैंक खाते से 15 करोड़ रुपये गलत तरीके से अपने खाते में स्थानांतरित किए थे। हालांकि अभिनेत्री खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में सहयोग करने की बात करती रही हैं। ईडी ने सुशांत की आमदनी और पैसों के बारे में उनके पिता केके ङ्क्षसह से भी पूछताछ की थी। अदालत ने कहा कि बिहार सरकार के पास इस बात के पूरे अधिकार हैं कि वो पटना में एफआइआर दर्ज करे और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआइ) से करवाए। यह फैसला एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय ने सुनाया है।


मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी याचिका में रिया ने कहा था बिहार पुलिस इस मामले में जांच नहीं कर सकती है। क्योंकि यह उसके क्षेत्राधिकार से बाहर का मामला है। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि सुशांत की मौत को राज्य में होने वाले विधान सभा चुनाव में लाभ के लिए उपयोग किया जा रहा है। रिया ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि इस मामले का मीडिया ट्रायल करने की कोशिश हो रही है और इसे अत्यधिक संवेदनशील बनाया जा रहा है। इसलिए इस प्रकरण को मुंबई में स्थानांतरित करके जांच की जानी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अदालत ने रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 11 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।

- Advertisement -

Latest news

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Mostbet Trkiye casino.5523

Mostbet Türkiye casino ▶️ OYNAMAK ...

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...

Wazamba Casino: Ein detaillierter Erfahrungsbericht für Spieler aus Deutschland

 Wazamba hat sich in der deutschen Online-Casino-Landschaft als spannender Anbieter mit vielseitigen Angeboten etabliert. Dieser umfassende Erfahrungsbericht beleuchtet, warum Wazamba sowohl für Anfänger als...

1xBet Букмекерская авиакомпания Ставки получите и распишитесь сокер с надежным букмекером

Ведущие потенциал должностного сайта 1xbet включают в себя широкую направление спорт мероприятий, высокие коэффициенты вдобавок армада вариантов в видах ставок. В добавление, на веб...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here