स्वीडनः नफरत फैलाने के आरोप में 3 अरेस्ट, धार्मिक किताब जलाने पर भड़की हिंसा

- Advertisement -
- Advertisement -

पत्थरबाजी में कुछ लोगों को चोटें भी आईं. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

Source: Facebook

सड़कों पर टायर जलाए गए और जाम लगाने की कोशिश की गई. इस दौरान 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया. स्वीडन के दक्षिणी शहर माल्मो में धार्मिक पुस्तक जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार शाम को अचानक कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई. टायर आदि जलाने से शहर के एक इलाके में धुआं फैल गया.

स्वीडन के दक्षिणी शहर माल्मो में शुक्रवार को कुछ दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने एक धार्मिक पुस्तक जला दी, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी. सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए. नारेबाजी के बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों और बचाव दल के कर्मियों पर पत्थर फेंके.

टीटी न्यूज एजेंसी के मुताबिक धार्मिक पुस्तक जलाए जाने की घटना के बाद शुक्रवार शाम को अचानक कुछ लोगों की भीड़ जमा हो गई. टायर आदि जलाने से शहर के एक इलाके में धुआं फैल गया.

पत्थरबाजी में कुछ लोगों को चोटें भी आईं. हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इस घटना के बाद एक जातीय समूह के खिलाफ नफरत भड़काने के संदेह में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. यूनाइटेड नेशन अलाइंस ऑफ सिविलाइजेशन के प्रमुख ने इस घटना की निंदा की है.

यूनाइटेड नेशन अलाइंस ऑफ सिविलाइजेशन के प्रवक्ता ने कहा कि चरमपंथियों द्वारा किसी धार्मिक पुस्तक को जलाने की घटना निंदनीय है. यूनाइटेड नेशन अलाइंस ऑफ सिविलाइजेशन के प्रवक्ता निहाल साद ने बताया कि मिगुएल मोरातिनोस ने सभी धर्मों के धर्मगुरुओं को धार्मिक विश्वास के आधार पर इस तरह की हिंसा की निंदा करने का आह्वान किया है.

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समुदायों के बीच बैर को बढ़ावा देती हैं. यह यूएन के मूल्यों के खिलाफ है जो अंतर-धार्मिक रिश्तों को मजबूत बनाने का काम करता है.

- Advertisement -

Latest news

казино – Официальный сайт Pin up играть онлайн Зеркало и вход.2948

Пин Ап казино - Официальный сайт Pin up играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Jouer au Plinko en ligne – Jeu de casino.8087

Jouer au Plinko en ligne - Jeu de casino ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.10105

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

L’univers envoûtant de Prince Ali Casino

L'univers envoûtant de Prince Ali Casino Table des matières Découverte...

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?

Hur hittar man seriösa casinon utan Spelpaus?Att hitta seriösa casinon utan Spelpaus kan kännas utmanande för många svenskar som vill spela online utan att...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here