स्विट्जरलैंड में इच्छामृत्यु की मशीन को दी कानूनी मंजूरी:लाइलाज मरीज बिना दर्द मौत को गले लगा सकेंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/ प्रतिनिधि/ स्विट्जरलैंड सरकार ने एक इच्छामृत्यु ​​​​​​की मशीन(सुसाइड पॉड) को कानूनी मंजूरी दी है। इस मशीन की मदद से गंभीर रोग से पीड़ित मरीज बिना दर्द के शांति से मौत को गले लगा सकेंगे। इसे बनाने वाली कंपनी ने बताया है कि मशीन के अंदर ऑक्‍सीजन का लेवल बहुत कम कर दिया जाता है, जिससे 1 मिनट के अंदर इंसान की मौत हो जाती है। ताबूत के आकार की इस मशीन का नाम सरको रखा गया है। स्विट्जरलैंड में 1942 से इच्छामृत्यु को कानूनी मान्यता प्राप्त है।

वहीं, कुछ लोगों का मानना है कि यह मशीन खुदकुशी को बढ़ावा देगी जो कि सही नहीं है। कहा जा रहा है कि मशीन उन मरीजों के लिए उपयोगी है जो बीमारी की वजह से हिल- डुल नहीं पाते। मशीन के अंदर मौजूद शख्स पलक झपकाकर भी इसे ऑपरेट कर सकता है। इस मशीन को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसमें 3D- प्रिंटेड बॉयोडिग्रेडिबल कैप्सूल लगा है जिसे ताबूत की तरह यूज किया जा सकता है।

इस मशीन को बनाने की सलाह NGO एक्जिट इंटरनेशनल के डॉयरेक्टर डॉ. फिलिप निटस्‍के ने दी है। फिलिप को डॉ. डेथ भी कहा जाता है।

स्विटजरलैंड में इच्छामृत्यु वैध
स्विटजरलैंड में इच्छामृत्यु के लिए किसी तरीके की मदद लेना लिए कानूनी तौर पर वैध है। पिछले साल करीब 1300 लोगों ने इच्छामृत्यु के लिए कई संगठनों की मदद ली। डॉक्‍टर डेथ ने कहा- अगर कोई दिक्कत नहीं हुई तो यह मशीन अगले साल तक यूज के लिए देश में मौजूद होगी। यह अब तक सबसे महंगा प्रोजेक्‍ट है लेकिन हम इसे शुरू करने करने के बेहद करीब हैं।

डॉक्टर डेथ की हो रही आलोचना

वहीं, बड़े पैमाने पर लोग डॉ. डेथ की आलोचना भी कर रहे हैं। लोग मशीन में इस्‍तेमाल किए जाने वाले तरीके को गलत बता रहे हैं। उनका कहना है कि यह एक गैस चेंबर की तरह से है। कुछ दूसरे लोगों ने कहा कि यह मशीन आत्‍महत्‍या को बढ़ावा देगी। फिलहाल दो सरको मशीन का प्रोटाेटाइप बनकर तैयार हो गया है। एक तीसरी मशीन का भी प्रोडक्शन किया जा रहा है, जो अगले साल तक तैयार हो जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal

Élvezd a Nemzeti Kaszinó Ingyenes Játékát Bónuszokkal Tartalomjegyzék Bevezetés Mit Jelent a No Deposit Bonus? ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Çevrimiçi Casino Oyunu Oynama Motivasyonları ve Eğilimler

Çevrimiçi Casino Oyunu Oynama Motivasyonları ve EğilimlerÇevrimiçi casino oyunları, son yıllarda giderek daha fazla popülerlik kazanmaktadır. İnsanlar, farklı nedenlerle çevrimiçi casino oyunları oynamayı tercih...

Daddy онлайн казино настольные игры.602

Daddy онлайн казино - настольные игры ▶️ ИГРАТЬ ...

Анализ сайта казино казино Leonbets и одноруких бандитов

Анализ сайта казино казино Leonbets и одноруких бандитов Интернет игорные заведения и игровые автоматы приобрели популярность благодаря простоте использования и ассортименту игр. Пользователи имеют возможность...

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.196

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here