hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
खेलदेश
Trending

T20 World Cup Final: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप तीसरी बार जीता ; न्यूजीलैंड को 96 रन से दी करारी हार

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रन, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की अहम पारियां खेलीं, जिसकी बदौलत भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और कीवी टीम को करारी हार दी।

तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा किया। साथ ही भारत लगातार दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गया है। इसके अलावा मेजबान के रूप में टी20 विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम दर्ज हो गया।

अब तक इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ही ऐसी टीमें थीं जिन्होंने टी20 विश्व कप दो-दो बार जीता था। वहीं भारत ने इस जीत के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से जुड़ी पुरानी यादों को भी बदल दिया, क्योंकि 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था।

इतनी है टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए कुल 13.5 मिलियन डॉलर (करीब 120 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की है। टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को लगभग 27.48 करोड़ रुपये मिलेंगे, जबकि रनर-अप टीम को करीब 14.65 करोड़ रुपये दिए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =

Back to top button