तालिबान राज में भयावह हालात, भुखमरी से बचने के लिए अफगानिस्तान के गरीब तबके के लोग अपनी बेटियों को बेचने के लिए मजबूर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । तालिबान के राज में विदेशी आर्थिक मदद बंद होने से पहले ही संकट में फंसे अफगानिस्तान पर अब सूखे की नई मार पड़ी है। देश की आधे से ज्यादा आबादी इसकी चपेट में आ चुकी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि भुखमरी से बचने के लिए अफगानिस्तान के गरीब तबके के लोग अपनी बेटियों को बेचने के लिए मजबूर हैं।

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, भुखमरी से बचने के लिए शादी के नाम पर छोटी उम्र में बेची जा रही बच्चियों की कीमत 2 से ढाई लाख रुपए के बीच लगाई जा रही है। पश्चिमी अफगानिस्तान में फाहिमा नाम की एक महिला ने बताया कि उसकी 6 साल और डेढ़ साल की बेटियों को उसके पति ने बेच दिया है। बड़ी बेटी की कीमत 3350 डॉलर (करीब 2.5 लाख रुपए) लगाई गई, जबकि छोटी बच्ची के बदले उन्हें 2800 डॉलर (करीब 2.1 लाख रुपए) मिले। ये पैसे भी एकमुश्त नहीं दिए गए हैं बल्कि बच्चियों को खरीदने वाले परिवार किस्तों में ये भुगतान करेंगे।

फाहिमा ने कहा, मेरे विरोध करने पर पति ने कहा कि बेटियों को नहीं बेचने पर हम सभी मर जाएंगे, क्योंकि खाने के लिए कुछ भी नहीं बचा है। उसने बताया कि उसकी बच्चियों के होने वाले पति भी नाबालिग हैं।

एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी अफगानिस्तान के ही एक गांव की महिला ने भी बाकी बच्चों का खाना जुटाने के लिए अपनी नवजात बेटी को 500 डॉलर में बेच दिया। अभी उस महिला को 250 डॉलर का भुगतान हो गया है। बाकी पैसे बच्ची के पैदल चलना सीख लेने पर दिए जाएंगे।

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत बदघिस की राजधानी काला-ए-नॉ सूखे की मार से बुरी तरह प्रभावित है। गांव के लोगों का कहना है कि साल 2018 में पड़े अकाल के दौरान युवा लड़कियों की शादी करने की संख्या में बढ़ोतरी हुई थी। इस साल बारिश नहीं होने से एक बार फिर लड़कियों को बेचने के मामले बढ़े हैं।

यूएन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने पिछले सोमवार को ही अफगानिस्तान में भुखमरी की शुरुआत की चेतावनी दी थी। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने कहा था कि नवंबर से अफगानिस्तान की आधी से ज्यादा आबादी यानी करीब ढाई करोड़ लोगों के सामने एक वक्त की रोटी के इंतजाम का संकट होगा।

काला-ए-नॉ में लगे गरीबों के कैंप में अब्दुल रहीम अकबर सबसे गरीब लोगों के लिए ब्रेड या दूसरी खाने की चीजें मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने भुखमरी के चलते बेटियों को बेचने के कई मामले सामने आने पर स्थानीय तालिबान प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन तालिबान के स्थानीय गवर्नर मौलवी अब्दुल सत्तार ने एएफपी के साथ बातचीत में बाल विवाह को तालिबान की समस्या नहीं होने की बात कही है।

मौलवी सत्तार ने कहा कि ऐसी शादियों के पीछे तालिबान की सत्ता नहीं बल्कि खराब अर्थव्यवस्था जिम्मेदार है। उन्होंने अर्थव्यवस्था के खराब होने का ठीकरा अमेरिका के सिर पर फोड़ा है, जिसने अफगान सरकार की विदेशी मुद्रा तालिबान को सौंपने पर प्रतिबंध लगा रखा है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.5060 (3)

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Обзор сайта казино и игровых автоматов: аутентичный ресурс

Обзор сайта казино и игровых автоматов: аутентичный ресурс Игроки, интересующиеся азартными играми, часто находят безопасные и комфортные платформы для развлечений. Главный веб-сайт казино Леонбетс зеркало...

Ein umfassender Überblick zu Sg Casino für deutsche Spieler

 Das Online-Casino Sg Casino gewinnt zunehmend an Beliebtheit bei Spielern aus Deutschland. In diesem ausführlichen Review behandeln wir alle wesentlichen Aspekte, die für deutschsprachige...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4395

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.1972 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here