तानाशाह की मौजूदगी में नॉर्थ कोरिया ने किया क्रूज मिसाइल का परीक्षण:ये परमाणु हमला करने में सक्षम

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। तानाशाह किम जोंग उन की मौजूदगी में नॉर्थ कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया है। सोमवार को इसकी जानकारी नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया KCNA ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक नेवी शिप से क्रूज मिसाइल को टेस्ट फायर किया गया। माना जा रहा है कि ये मिसाइल न्यूक्लियर वॉरहेड को ले जाने में सक्षम है।

नॉर्थ कोरिया के क्रूज मिसाइल परीक्षण की जानकारी उस समय आई है, जब अमेरिका और साउथ कोरिया अपना सालाना युद्धाभ्यास कर रहे हैं। इस युद्धाभ्यास को नॉर्थ कोरिया हमले की तैयारी के तौर पर देख रहा है। इसके अलावा किम ने एक पेट्रोल शिप पर सवार होकर नौसेना के हथियारों और लड़ाई की तैयारियों का जायजा भी लिया।

3 दिन पहले ही अमेरिका, जापान और साउथ कोरिया के नेताओं की कैंप डेविड समिट के दौरान मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में तीनों देशों के बीच नॉर्थ कोरिया की ओर से लगातार बढ़ रहे मिसाइल और परमाणु खतरे को लेकर बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस पर आपसी सहयोग को लेकर सहमति बनी है।

KCNA की रिपोर्ट के मुताबिक ने मिसाइल ने अपने टारगेट को हिट किया। जो शिप की तैयारी और हमले की क्षमता को दिखाता है। एजेंसी की तरफ से जारी की गई फोटोज में किम को एक पेट्रोल शिप के ऊपर खड़े होकर मिसाइल टेस्ट को देखते हुए देखा जा सकता है।

KCNA के मुताबिक किम ने कहा कि वह नेवी के लिए पॉवरफुल वॉरशिप बनाने के साथ ही शिपबोर्ड और अंडरवाटर वेपन सिस्टम को मॉडर्न बनाने के लिए अपने प्रयासों में तेजी लाएंगे। किम ने नौसेनिकों को मानसिक और वैचारिक रूप से मजबूत रहने को कहा है।

नॉर्थ कोरिया की तरफ से मिसाइल टेस्ट को लेकर जारी की गई रिपोर्ट पर साउथ कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि मिसाइल टेस्ट की रिपोर्ट को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है और फैक्ट की कमी है। उन्होंने आगे कहा कि साउथ कोरिया की सेना, नॉर्थ कोरिया की तरफ से किसी भी प्रकार की उकसावे की कार्रवाई से निपटने के लिए तैयारी को बरकरार रखेगी।

- Advertisement -

Latest news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

카지노사이트 ⭐️ 온라인카지노, 바카라사이트 카지노사이트킴_67

2025년 10월 보증 플랫폼 추천 순위 TOP 25 비교 베팅의민족 “바카라 안전사이트” 페이지로 이동하여, 철저하게 검증된 안전한 바카라 사이트들을 한눈에 확인해 보세요. 이 페이지에서는 온라인에서...

Chicken Road Casino Prova kostnadsfri alternativ innan riktiga deg

Istället därför at blott tro sig gällande tur list spelarna accelerera sina chanser via ingående bevakning samt utveckla ett lämplig strategi. Mönsterläget belönar exakt...

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.4937

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

Жизненное рабочее зеркало 1xbet на сегодня официальный журнал букмекерской фирмы

Оно представляет собой полную список нестандартного веб-сайта, коия позволяет пользователям исходить блокировку а также приобрести введение к собственным аккаунтам и ставкам. 1xBet вход на...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here