Tata Motors को सिंगूर मामले में मिली बड़ी जीत, पश्चिम बंगाल सरकार को देने होंगे ₹766 करोड़

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I टाटा मोटर्स ने पश्चिम बंगाल के सिंगूर में ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी लगाने के लिए निवेश किया था, लेकिन विरोध के कारण उसे नुकसान उठाना पड़ा और अपना प्लांट यहां से गुजरात शिफ्ट करना पड़ा। टाटा मोटर्स ने पूंजी निवेश के नुकसान के कारण WBIDC से मुआवजे का दावा किया था। सिंगूर प्लांट टाटा नैनो कारों के उत्पादन के लिए बनाया गया था।

WBIDC पश्चिम बंगाल के उद्योग, वाणिज्य और उद्यम विभाग की प्रमुख नोडल एजेंसी है। कंपनी को इसके साथ ही कार्यवाही की लागत के लिए 1 करोड़ रुपए भी मिलेंगे। इसमें 1 सितंबर 2016 से WBIDC से वास्तविक वसूली तक 11% प्रति वर्ष की दर से ब्याज शामिल है।

• टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने 18 मई 2006 को पश्चिम बंगाल के तत्कालीन मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य और तत्कालीन वाणिज्य राज्य मंत्री निरुपम सेन के साथ एक बैठक बाद सिंगूर में नैनो कार बनाने के लिए प्लांट लगाने की घोषणा की थी।

• प्रोजेक्ट के लिए जरूरी 1 हजार एकड़ जमीन की खरीद की प्रोसेस शुरू हुई। इस मामले में 2006 में 27 मई और 4 जुलाई के बीच हुगली जिला प्रशासन द्वारा तीन बार सर्वदलीय बैठक बुलाई। तृणमूल कांग्रेस ने इन बैठकों का बहिष्कार किया।

• पुलिस ने 30 नवंबर, 2006 को ममता बनर्जी को सिंगूर जाने से रोकने के बाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में बड़ा हंगामा हुआ। तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा में तोड़फोड़ की। इनमें वर्तमान में कई कैबिनेट मंत्री भी हैं।

• विपक्ष के नेता के रूप में ममता बनर्जी ने 3 दिसंबर 2006 से कोलकाता में सिंगूर प्रोजेक्ट के लिए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ आमरण अनशन शुरू किया।

• वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व प्रधान मंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उन प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं में से थे, जिन्होंने उनके 25-दिवसीय अनशन के दौरान उनसे मुलाकात की और एकजुटता जाहिर की। इस बीच पूरे राज्य में आंदोलन जारी रहा।

• बुद्धदेव भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी को 18 अगस्त और 25 अगस्त 2008 को चर्चा के लिए आमंत्रित भी किया, लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

• 24 अगस्त 2008 को ममता बनर्जी ने सिंगूर में नैनो साइट से सटे दुगार्पुर एक्सप्रेस हाईवे पर प्रोजेक्ट के लिए अधिग्रहीत 1,000 एकड़ जमीन में 400 एकड़ की वापसी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

• 3 अक्टूबर 2008 को दुर्गा पूजा उत्सव से दो दिन पहले रतन टाटा ने कोलकाता में प्राइम होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई और नैनो प्रोजेक्ट को सिंगूर से बाहर निकालने की घोषणा की।

• रतन टाटा ने इसके लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व में जारी तृणमूल कांग्रेस के आंदोलन को जिम्मेदार ठहराया। इसके बाद नैनो फैक्ट्री को गुजरात के साणंद में शिफ्ट कर दिया गया।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

“Ideal Online Casinos Down Under: Top Aussie Actual Money Sites 2025

Best On The Web Blackjack Sites In Australia For Real Money 2025ContentFind Casinos With The Particular Best Payouts Throughout AustraliaFind The Very Best Australian...

Online Spielbank Paysafe Beste Versorger 2025 im Kollation

Ganz Transaktionen passieren über diesseitigen einmaligen 16-stelligen Sourcecode, wodurch Bauernfängerei ferner Identitätsdiebstahl verhindert sind. Paysafecard wird within einen meisten Casinos doch je Einzahlungen akzeptiert....

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye.6991

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye ile Şansınızı Deneyin ve Büyük Kazançlar Elde Edin ...

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало вход на 1хБет 2025.5665

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало – вход на 1хБет (2025) ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here