टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी, अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भारत ने वनडे वर्ल्ड कप-2023 में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली है। टीम ने बुधवार रात अफगानिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से जीता था। इस जीत के साथ टीम इंडिया के 4 पॉइंट्स हो गए और टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

अरुण जेटली स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 273 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 35 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर शतक लगाया। उन्होंने 131 रन की पारी खेली। पहली पारी में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट लिए।

विराट की फिफ्टी, चौके से फिनिश किया मैच
विराट कोहली ने 56 गेंद पर 55 रन की नॉट आउट पारी खेली। उन्होंने 35वें ओवर की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को 8 विकेट से मैच जिताया। विराट ने पारी में 6 चौके लगाए और श्रेयस अय्यर के साथ 68 रन की पार्टनरशिप भी की। श्रेयस 25 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

रोहित ने 84 बॉल पर 131 रन बनाए
भारत से ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा ने शुरुआती ओवरों में ही अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने 30 गेंद पर फिफ्टी और 63 गेंद पर सेंचुरी लगाई। वह 84 गेंद पर 131 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 16 चौके और 5 छक्के लगाए।

रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 63 बॉल पर शतक लगाया। वह वनडे वर्ल्ड कप में 7 सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके नाम 44 पारियों में 6 शतक हैं। रोहित ने 2015 में एक और 2019 में 5 शतक लगाए थे। ये रोहित के वनडे करियर का 31वां शतक है।

वनडे में सबसे ज्यादा शतक के मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 30 शतक हैं। सबसे ज्यादा शतक के मामले में रोहित तीसरे नंबर पर पहुंचे। सचिन तेंदुलकर पहले (49 शतक) और विराट कोहली दूसरे (47 शतक) नंबर पर हैं।

रोहित ने फिफ्टी भी 30 गेंद पर ही पूरी कर ली थी। उन्होंने 63 गेंद पर शतक लगाया। वह भारत के लिए सबसे कम गेंदों पर वर्ल्ड कप शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने कपिल देव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंद पर शतक लगाया था।

ईशान 47 रन बनाकर आउट हुए
रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ईशान किशन ने 47 रन बनाए। उन्हें राशिद खान ने आउट किया। ईशान ने रोहित के साथ 156 रन की पार्टनरशिप की।

रोहित शर्मा ने पारी के पहले 10 ओवरों में भारत को तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने फिफ्टी बनाई और भारत का स्कोर 10 ओवर में 94 रन तक पहुंचा दिया। रोहित और ईशान के बीच 12वें ओवर में ही सेंचुरी पार्टनरशिप भी हो गई।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...

Obtain the best Games APK and you will Wager Real cash in the India

Any kind of time step of your own round before the poultry’s dreadful result in flames, you could potentially drive the big reddish button...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here