तीन ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत,हादसे में एक व्यक्ति की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि गुना। बुधवार तड़के करीब चार बजे जिले के म्याना क्षेत्र में नेशनल हाईवे क्रमांक- 46 पर म्याना कस्बे के हाईवे के फ्लाईओवर पर एक के बाद एक तीन ट्रकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक रेत से भरा डंपर खराबी आ जाने के कारण म्याना पुल पर खड़ा था, जिसमें करीब चार बजे पीछे से एक कंटेनर आकर भिड़ गया। इस हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर मौत हो गई, वहीं क्लीनर घायल हो गया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। राहत के लिए 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया गया। पुलिस और 108 एंबुलेंस कर्मचारी राहत कार्य कर ही रहे थे और ट्रकों की भिड़ंत में मृत व्यक्ति का शव और घायल को निकाल ही रहे थे, इसी दौरान एक तीसरा ट्रक और आकर पहले से टकराया हुए दोनों ट्रकों में भिड़ गया। इससे उक्त ट्रक के चालक और क्लीनर भी घायल हो गए। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस और 108 एंबुलेंस का राहत दल पहले से मौजूद था। गनीमत रही कि राहत दल सड़क के दूसरी तरफ था, जिससे वह लोग दुर्घटना की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। इसके बाद मौके पर क्रेन मंगवाकर ट्रकों को अलग करवा कर सड़क किनारे किया गया। वहीं कंटेनर चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। म्याना थाना पुलिस प्रभारी गोपाल चौबे के अनुसार मृतक और घायलों की पहचान कर उनके स्वजनों को खबर की जा रही है।

- Advertisement -

Latest news

वन नेशन-वन इलेक्शन आखिर कैसे करेगा काम? क्या होगी इसकी रूपरेखा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव (वन नेशन वन इलेक्शन) करवाने के प्रस्ताव को बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

कर्नाटकः गणेश विसर्जन के दौरान मांड्या में सांप्रदायिक हिंसा, भीड़ ने कई दुकानों को किया आग के हवाले

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I कर्नाटक के मांड्या के नागमंगला में बुधवार रात गणपति विसर्जन जुलूस पर पथराव हुआ। घटना रात...

मनियर मे स्वच्छ गांव,सुंदर गांव से संबंधित हुई बैठक

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपीबलिया(यूपी) के विकास खण्ड मनियर के डकवारा हाल में गुरुवार को स्वच्छ गांव सुन्दर गांव को लेकर...

आखिर किन-किन शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, क्या-क्या नहीं कर सकते हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार, 13 सितंबर को जमानत मिल गई।...

सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here