तेज बारिश की वजह से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन चोरल नदी में बहा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | इंदौर में तेज बारिश की वजह से पूर्व मंत्री रंजना बघेल का बेटा यशवर्धन चोरल नदी में बह गया। उसके साथ बहे दो दोस्तों को पहले बचा लिया गया लेकिन यशवर्धन की तलाश देर रात तक जारी रही। गांव वाले, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। देर रात उसे भी बचा लिया गया।घटना शुक्रवार शाम की है। यशवर्धन अपने दोस्तों के साथ चोरल नदी के बीच गाड़ी ले जाकर पार्टी कर रहा था। इस दौरान नदी में पानी बढ़ जाने से तीनों दोस्त गाड़ी सहित बह गए। यशवर्धन कई घंटों तक पेड़ पर फंसा रहा फिर उसका हाथ छूट गया और वह पानी में बह गया। 
जानकारी मिली है कि यश दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने खुड़ैल के पास स्थित रतबी फाॅर्म हाउस पर गया था। सभी दोस्तों ने नदी के बीच गाड़ी खड़ी की और पार्टी करने लगे। बारिश शुरू होने के कुछ देर के बाद नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि इनकी गाड़ी भी उसमें बह गई। तीनों दोस्त करीब आधा किमी तक बहते रहे। सभी ने पेड़ या अन्य चीजों का सहारा लिया। गांव के लोग तुरंत तीनों को बचाने के लिए पहुंचे। रात 12.30 बजे तक ग्रामीणों ने यश के दोस्त ओजस व एक एक अन्य दोस्त को निकाल लिया था। पूर्व मंत्री बघेल भी मौके पर पहुंच गई थीं। गांव वालों ने बताया कि यश कुछ देर तक पेड़ की शाखा पकड़कर बैठा रहा लेकिन बाद में पानी का बहाव और तेज हुआ तो वह बह गया। रात में सर्चिंग अंधेरे की वजह से धीमी पड़ी थी लेकिन देर रात यश को भी बचा लिया गया। पूर्व मंत्री को जब यह बात पता चली तो वे बेहोश हो गईं थी।

- Advertisement -

Latest news

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты

Казино онлайн: внесение средств, оформление профиля и слоты Онлайн игорные заведения быстро приобретают признание, завлекая миллионы игроков в глобальном масштабе. Одним из главных из ключевых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Una Experiencia Lúdica Excepcional en Playuzu Casino

Una Experiencia Lúdica Excepcional en Playuzu Casino Tabla de Contenidos Introducción Juegos Disponibles ...

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.511

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...

Upplev Spänningen med PlayOjo Casinots Välkomstbonus

Upplev Spänningen med PlayOjo Casinots Välkomstbonus Innehållsförteckning Vad är PlayOjo Casino? PlayOjo Välkomstbonus ...

Обзор виртуальных казино: создание аккаунта и игровые автоматы

Обзор виртуальных казино: создание аккаунта и игровые автоматы Оформление профиля в виртуальном казино — это стартовый шаг на пути к захватывающему миру азартных игр. С...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here