तेज़ रफ्तार बोलेरो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, टक्कर से बोलेरों सवार दो लोगों की मौके पर मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, जबलपुर। तेज रफ्तार बोलेरो कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से बोलेरों सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल है जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। बोलेरो सवार सभी भेड़ाघाट नर्मदा दर्शन के लिए गए थे। यहां से वापस लौटते वक्त भेड़ाघाट चौराहे पर यह घटना हुई। जानकारी के अनुसार टक्कर में बोलेरों में सवार नंदन पटेल और शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य को चोट आई है जिनका इलाज अभी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि भेड़ाघाट चौराहा निवासी नंदन पटेल अपने साथी शैलेंद्र पटेल, टिल प्रजापति निवासी रतन नगर, चुन्नू पटेल निवासी भेड़ाघाट, आशीष यादव निवासी शिल्पी नगर और लव कुश साहू निवासी भेड़ाघाट गए थे। बुलेरो को नंदन पटेल चला रहा था। भेड़ाघाट से लौटते वक्त जैसे ही गाड़ी भेड़ाघाट चौराहे बाईपास के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में टक्कर लगते ही बोलेरो सवार बदहवास हो गए। स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक का टक्कर मार कर वाहन मौके से फरार हो चुका था। स्थानी लोगों की मदद से भेड़ाघाट थाना पुलिस घायलों को मेडिकल कालेज ले गए। वहीं बुलेरो में फंसे नंदन पटेल और शैलेंद्र पटेल के शव को बाहर निकाला। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक जाम लग गया। दोनों तरफ से वाहनों थम गए और घटना को देखकर हर कोई दंग रह गया।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Сайты с кейсами CS2 408

Сайты с кейсами CS2 ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт Pinco играть онлайн Зеркало и вход.1971

Пинко казино - Официальный сайт Pinco играть онлайн | Зеркало и вход ...

Fastest payout online casinos inside the 2025: best quick detachment gambling enterprise sites

As well, the guy produces concerning the You betting legislation plus the Indian and you will Dutch playing places. John Isaac are a publisher...

Aviator Pin Up stratejiləri və matç proqnozları üzrə analiz

Aviator Pin Up və idman proqnozlarına yanaşma Mən idman analitiki kimi zamanlı və statistik yanaşmanı birləşdirərək həm futbol matçlarına, həm də aviator pin up oyununa...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here