तेज रफ्तार कार पलटी, हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत,दो लोग घायल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि सीहोर जिले के बुधनी के बांद्राबांध में तेज रफ्तार कार पलट गई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बुधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का उपचार के लिए नर्मदा पुरम अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार तड़के चार बजे हुए इस सड़क हादसे की सूचना अनेक राहगीरों ने पुलिस को दी। शाहगंज थाना पुलिस और बुधनी थाना पुलिस में क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति रही। वरिष्ठ अधिकारियों को जब घटना की जानकारी मिली तो ज्ञात हुआ की घटना स्थल बुधनी थाना क्षेत्र में है। मामले में बुधनी थाना प्रभारी चैन सिंह ने बताया कि घटना देर रात को हुई है। तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। घायलों को तत्काल नर्मदापुरम भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन चौहान और वैभव साहू के रूप में हुई है। वहीं एसडीओपी शशांक गुर्जर ने बताया कि घटना बुधनी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई है, जिसमें दो लोगों की मौत हुई है, घायलों को नर्मदापुरम अस्पताल भिजवाया गया है।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here