थाईलैंड में जाने के लिए भारतीयों को नहीं पड़ेगी वीजा की जरूरत, थाई सरकार ने किया बड़ा ऐलान

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अपनी इकोनॉमी को बूस्ट देने के लिए थाईलैंड ने भारत और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। भारतीय 10 नवंबर, 2023 से 10 मई, 2024 तक बिना वीजा के थाईलैंड जा सकते हैं और 30 दिनों तक वहां रह सकते हैं। टूरिज्म सीजन से ठीक पहले लिए गए इस फैसले से थाईलैंड को ज्यादा पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

थाई सरकार के प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने कहा कि इस स्कीम से 14 लाख अतिरिक्त पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इससे अतिरिक्त 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट होगा। वहीं प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने कहा, ‘हम भारत और ताइवान के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री देंगे क्योंकि उनके बहुत से लोग थाईलैंड की यात्रा करना पसंद करते हैं।’

भारतीयों के लिए पहले वीजा ऑन अराइवल फैसिलिटी थी
अब तक, भारतीय और ताइवानी पर्यटकों को इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर 15 दिनों के वीजा ऑन अराइवल के लिए आवेदन करना पड़ता था। इससे पहले सितंबर में उसने चीनी नागरिकों के लिए भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था। 2019 में थाईलैंड घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोग चीन से पहुंचे थे। थाईलैंड के रिकॉर्ड 3.9 करोड़ अराइवल्स में से 1.1 करोड़ अराइवल चीन के थे।

जनवरी-अक्टूबर के बीच 2.2 करोड़ पर्यटक पहुंचे थाईलैंड
इस साल जनवरी-अक्टूबर के बीच थाईलैंड में 2.2 करोड़ पर्यटक आए। इन पर्यटकों से थाईलैंड को $25.67 बिलियन यानी करीब 2.1 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला। इनमें से लगभग दस लाख रूसी पर्यटक थे। वहीं जनवरी-सितंबर के बीच 12 लाख भारतीयों ने थाईलैंड विजिट किया। थाईलैंड जाने के मामले में मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद भारत चौथा नंबर पर है।

थाईलैंड का टूरिज्म सेक्टर उसकी कुल GDP में लगभग 20% का योगदान देता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसी तरह श्रीलंका का टूरिज्म सेक्टर भी कोविड में प्रभावित हुआ है। ऐसे में श्रीलंका ने भी टूरिज्म को बूस्ट देने के लिए भारत और चीन सहित सात देशों के लिए 31 मार्च 2024 तक वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है।

2.1 करोड़ हुई विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या
भारत सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या 2011 में 1.4 करोड़ से बढ़कर 2019 में 2.7 करोड़ पर पहुंच गई थी। फिर कोरोना महामारी के कारण दो साल तक टूरिज्म सेक्टर ठप रहा। 2022 में यह संख्या फिर से 2.1 करोड़ हो गई।

श्रीलंका, थाइलैंड के अलावा इन देशों में भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री
थाईलैंड-श्रीलंका के अलावा भारतीय कुक आईलैंड, फ़िजी, माइक्रोनेशिया, नियू, वनुआटू, ओमान, कतर, बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, डोमिनिका, ग्रेनेडा, हैती, जमैका, मोंटेसेराट, किट्स एंड नेविस, विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, भूटान, कजाखस्तान, मकाओ, नेपाल, अल साल्वाडोर, मॉरीशस, सेनेगल, ट्यूनीशिया में भी बिना वीजा के जा सकते हैं।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland

De Wereld van Geluk en Spel bij Lucky7 Casino Nederland Inhoudsopgave ...

1XBet непраздничное зеркало получите и распишитесь сегодня Зеркало 1Xbet тост в данное время

В большинстве случаев, сервера лишать объединяются провайдерами, в рассуждении сего это введение без- разнится а как заходка зайти получите и распишитесь запрещенный веб-журнал. Поэтому...

Udenlandske Casinoer Billigste Casino Uden Dansk Licens 2025

"spil Uden Rofus Mediterranean Sea Hurtige UdbetalingerContentOnline Gambling Establishment Uden Rofus – Liste For Danske Spillere I 2025Ulemper Ved Udenlandske Spillesider Uden Dansk LicensTrin...

Pinco Казино – Официальный сайт Пинко вход на зеркало.9921

Pinco Казино - Официальный сайт Пинко вход на зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here