राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। दिन में चली ठंडी हवाओं ने धूप की गर्माहट को कमजोर कर दिया।आसमान में छाए बादलों ने कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी कराई। जिसके कारण दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आ गई और रात का पारा 2.5 डिग्री कम हो गया। सुबह के समय आसमान में छाए बादल ने एक बार बारिश के आसार है। मौसम वैज्ञानिक आरके शर्मा का कहना है कि अगले तीन दिन दिन में धूप अपने तेवर दिखाएगी। जिससे दिन के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लेकिन रात का तापमान लगभग यही रहने वाला है। तीन दिन फिर एक बार आसमान में बादल अपना डेरा जमाएंगे जिससे बारिश के आसार भी बनेंगे और तापमान में कमी भी आएगी। शुक्रवार की अल सुबह आसमान में बादल और ठंडी हवाओं ने ठंड का अहसास कराया। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। जिससे आसमान से बादल तो चलते बने पर ठंडी हवाएं सरकती रहीं । लेकिन दोपहर में हवाएं रुक रुक कर चलीं। लेकिन गर्मी और ठंड का मिला जुला असर महसूस किया गया। लेकिन शाम घिरते ही फिर एक बार हवाएं चली जिससे ठंड का अहसास होने लगा। अधिकतम तापमान शुक्रवार को 26.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया। हवाओं में सुबह के समय नमी 73 फीसद रही जबकि दोपहर के समय 31 फीसद नमी रहने से मौसम शुष्क रहा। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि दो दिन बाद फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। जिसके कारण आसमान में बादल छाएंगे और वर्षा कराएंगे। बताया गया है कि 24 और 25 फरवरी को भू मध्य सागर से चलने वाली हवाएं पहाड़ों पर वर्षा कराएंगी। जम्मू कश्मीर में बफबारी होगी जिसका असर ग्वालियर चंबल अंचल में देखने को मिलेगा। ग्वालियर चंबल अंचल में 27 फरवरी को आसमान में बादल अपना डेरा जमाएंगे और वर्षा करा सकते हैं।