राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। महिष्मती गो सेवा रक्तदान संगठन मंडला ने बढ़ती महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार सुबह एक साथ अपने घरों में ही ओम र्त्यंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान मृत्योर्मुक्षीय मामृतात मंत्र का जाप करते हुए देशी गाय के घी से हवन,पूजन के साथ यज्ञ किया गया। महामारी के दौरान हो रही असमय मृत्यू व कोरोना के दुष्प्रभाव को रोकने के लिए महाकाल की शरण ली गई। क्योंकि ईश्वर ही हैं जो इस बड़ी मुसीबत से पूरी दुनिया को बचा सकते हैं। लोग आज डरे सहमे हुए है।
महिष्मति गोसेवा रक्तदान संगठन के लगभग 100 सदस्यों के द्वारा हवन पूजन करके देशी गाय माता के घी से हवन किया गया है। जिससे वायुमंडल भी शुद्ध रहे एवं वायुमंडल में आक्सीजन की मात्रा देशी गाय माता के घी के हवन करने से बढ़ती है। ऐसा विज्ञानियों का भी मानना है। संगठन के दिलीप चंद्रोल ने ज्यादा से ज्यादा अपने घरों में देशी गाय माता के घी के साथ हवन करने का आव्हान किया ताकि वायुमंडल में आक्सीजन की मात्रा बढ़े एवं वातावरण शुद्ध रहे। पूजा अर्चना से महादेव खुश होकर इस महामारी से हमें निजात जरूर दिलवाएंगे। इसी कामना के साथ ग्राम घटिया वाले विपिन दुबे जो महिष्मति गो सेवा रक्तदान संगठन के जिला संरक्षक भी हैं उन्होंने पूरी पूजा को संपन्ना करवाया। मुख्य यजमान के रूप में गो पुत्र दिलीप चंद्रौल ने पूजा की एवं सभी लोगों ने संगठन के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर अपना योगदान दिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, जिला अध्यक्ष हरिशंकर नामदेव, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल जैन, प्रहलाद चंद्रोल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संजूलता सिंगौर, हरीश यादव, लकी चन्द्रौल, लोगों ने कार्यक्रम की पूरी तैयारी की एवं रूपरेखा तैयार की। इस पूरे कार्यक्रम करने में जो टेक्निकल के माध्यम से अर्पित चंद्रौल ने सभी को जोड़कर रखा और सभी अपने अपने घरों में बैठकर एक साथ कार्यक्रम को भारत सरकार की कोविड-19 गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए संपन्ना किया।