कल से ASI के पर्यटन स्थल खुलेंगे!:केंद्र का आदेश देखकर ग्वालियर-किला, मांडू और खजुराहो घूमने न निकलें,

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अगर आप ग्वालियर का किला, मांडू का जहाज महल, खजुराहो और पंचमढ़ी की पांडव गुफा समेत आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) के ऐतिहासिक स्थलों को घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो जरा रुक जाइए। ASI ने 16 जून से देश के सभी मॉन्यूमेट्स (पर्यटन स्थल) को अनलॉक करने के आदेश दिए हैं, लेकिन ये पर्यटन स्थल 16 जून से खुलेंगे या नहीं, इसको लेकर स्टेट की गाइडलाइन अभी आनी है।

ASI ने आदेश तो दे दिए हैं, लेकिन स्टेट में संक्रमण की क्या स्थिति है और उस जिले की क्या स्थिति है, ये देखकर वहां के कलेक्टर को मॉन्यूमेट्स खोलने के अधिकार होंगे। मतलब ये कि खुलना तय है लेकिन संक्रमण की स्थिति को देखते हुए यह कब और किस स्वरूप और बंदिश के साथ अनलॉक होंगे, इस पर मंथन जारी है। मंगलवार शाम तक इस पर फैसला हो सकता है।

तानसेन के गुरु मोहम्मद गौस का मकबरा, यहां सालाना उनके नाम पर संगीत समारोह होता है। -फाइल फोटो।
तानसेन के गुरु मोहम्मद गौस का मकबरा, यहां सालाना उनके नाम पर संगीत समारोह होता है। -फाइल फोटो।
कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही 15 अप्रैल से देश के सभी मॉन्यूमेंट्स को बंद कर दिया गया था। दो महीने तक कोरोना के प्रकोप के चलते जनता कर्फ्यू में लोग घरों में कैद रहे हैं। हालांकि, अब संक्रमण काबू में है और लोग पर्यटन स्थल घूमने के लिए बेताब हैं। यही कारण है कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने आदेश जारी किए हैं कि 16 जून से देश के सभी मॉन्यूमेंट्स खोले जाएं।

आदेश में यह हवाला भी था कि स्टेट और जिला में संक्रमण की स्थिति को देखकर निर्णय लिया जाए। यही लाइन पेंच बनी हुई है। मध्यप्रदेश में अभी तक मॉन्यूमेंट्स को लेकर स्टेट की गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। स्टेट की गाइडलाइन आने के बाद ग्वालियर कलेक्टर और क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य इस पर आगे फैसला लेंगे, क्योंकि जिले की जिम्मेदारी कलेक्टर के पास रहेगी।

ग्वालियर में ये हैं ASI के मॉन्यूमेंट्स

ग्वालियर फोर्ट स्थित राजा मानसिंह महल
सहस्त्रबाहु मंदिर जिसे शहर में सास-बहू का मंदिर कहने लगे हैं
तेली का मंदिर, यह काफी प्राचीन बताया जाता है
मोहम्मद गौस व तानसेन का मकबरा
मुरैना में मॉन्यूमेंट्स

मितावली-पढ़ावली यहां भगवान शिव के आकर्षक मंदिर व संसद भवन की तरह की इमारत दर्शनीय है
नरेश्वर ककनट यह भी प्रचीन पर्यटन स्थलों में से एक है

- Advertisement -

Latest news

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

R7 онлайн казино игровые автоматы новинки и популярные слоты.588

R7 онлайн казино - игровые автоматы, новинки и популярные слоты ...

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino po wpłacie bonusowej?

Jak wypłacić pieniądze z Slottica Casino po wpłacie bonusowej?Wypłata pieniędzy z Slottica Casino po skorzystaniu z bonusu to proces, który wymaga spełnienia określonych warunków....

Casino non AAMS in Italia recensioni dei giocatori.1205

Casino non AAMS in Italia - recensioni dei giocatori ...

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here