ग्वालियर: पटरी पर लौटी केरला एक्सप्रेस, वहीं इंदौर इंटरसिटी भी 2 अक्टूबर से शुरू..

- Advertisement -
- Advertisement -

आपको बता दें कि केरला एक्सप्रेस में रिजर्वेशन शुरू हो गए हैं, लेकिन इंदौर इंटरसिटी व बांद्रा एक्सप्रेस में रिजर्वेशन की शुरुवात 1 अक्टूबर से हो सकती है। ट्रेनों में सफर करने के लिए कोविड की गाइड लाइन का पालन करना होगा।

Source: Instagram

ग्वालियर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): झांसी मंडल 2 अक्टूबर से इंदौर इंटरसिटी को चलाने जा रहा है। 4 अक्टूबर से झांसी-बांद्रा एक्सप्रेस (गुना होते हुए) भी दौड़ने लगेगी। इंदौर व मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके अलावा केरला एक्सप्रेस भी पटरी पर लौट आई है। बुधवार को त्रिवेंद्रम से दिल्ली के लिए यह ट्रेन चल चुकी है।

इससे पहले झांसी से इटावा के बीच परीक्षा स्पेशल चलाई गई। ग्वालियर से इंदौर के बीच कोई ट्रेन नहीं थी। यात्रियों को बस या अपने निजी वाहन से इंदौर जाना पड़ रहा था, लेकिन झांसी मंडल ने इस ट्रेन को 2 अक्टूबर से चला दिया है। सोमवार, बुधवार, गुरुवार, रविवार को शाम 7:30 बजे ग्वालियर से रतलाम के बीच चलेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने मार्च में ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। लॉकडाउन खत्म होने के बाद धीरे-धीरे रेल सेवा बहाल की जा रही है। शुरुवात में शर्तों के साथ कुछ ट्रेनों के संचालन की अनमुति दी थी। पहले फेज में जो ट्रेनें चलाई थीं, उनमें से सात ट्रेनें ग्वालियर स्टेशन पर ठहर रही थी।

केरला एक्सप्रेस बुधवार को त्रिवेंद्रम से निकल चुकी है। यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह 8:20 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। 3 अक्टूबर को यह ट्रेन दिल्ली से रवाना होगी। यह ट्रेन इसी दिन शाम 4ः05 बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचेगी। भिंड रतलाम के बीच मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन 3 अक्टूबर से पटरी पर दौड़ेगी। झांसी बांद्रा एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से चलेगी। यह ट्रेन झांसी से चलकर शाम 6:25 बजे ग्वालियर आएगी और गुना ट्रेक से होते हुए बांद्रा पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से गुजरात, मुंबई के लिए एक ट्रेन शुरू हो गई है।

इसके अलावा आरक्षित टिकट से इस ट्रेन में सफर कर सकते थे, इस वजह से सवारियों नहीं मिली। यह ट्रेन कम लंबी दूरी की थी। झांसी से इटाव के बीच परीक्षा स्पेशल ट्रेन की शुरूवात की गई थी। इस ट्रेन को 28 फेरी लगानी थी, लेकिन शुरूवात से ही इस ट्रेन को सवारियां नहीं मिली, जिसके चलते आगे नहीं बढ़ा गया है। 1 अक्टूबर को यह ट्रेन पटरी पर नहीं दौड़ेगी।

आगामी 11 तारीख से चलने वाली प्रस्तावित ट्रेनों की सूची:

  1. मंगला एक्सप्रेस
  2. गोवा एक्सप्रेस
  3. सचखंड एक्सप्रेस
  4. गोंडवाना एक्सप्रेस (जबलपुर जाने वाली)
  5. हबीबगंज एक्सप्रेस
  6. एपी एक्सप्रेस (एसी)
  7. ग्वालियर-मडुवाडीह बुंदेलखंड एक्सप्रेस
  8. खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस
  9. बेंगलुरु- नईदिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस
  10. चेन्नई-दिल्ली चेन्नाई एक्सप्रेस
  11. तेलंगाना एक्सप्रेस
- Advertisement -

Latest news

Mostbet зеркало рабочее – Вход на официальный сайт Мостбет.800

Mostbet зеркало рабочее - Вход на официальный сайт Мостбет ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

تجربة 1xbet تنزيل وتحميل التطبيق لأفضل تجربة مراهنة

تجربة 1xbet تنزيل وتحميل التطبيق لأفضل تجربة مراهنةتعتبر تجربة 1xbet تنزيل وتحميل التطبيق من الخطوات الأساسية للاستمتاع بأفضل تجربة مراهنة متكاملة وسلسة. يتيح تطبيق...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов Для тех, какие ищут надежное интернет-казино, рекомендуется обратить внимание на платформы с лицензией, такими как Curacao либо Malta...

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here