hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

ट्रैफिक नियमों में बदलाव, अब सिर्फ चालान नहीं… नियम का पालन नहीं पर ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड

देश में सड़क सुरक्षा नियमों को और सख्त बनाने की तैयारी की जा रही है। अभी तक वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने पर लोग केवल चालान भरकर बच जाते हैं, लेकिन आने वाले समय में ऐसा नहीं होगा। नए प्रस्ताव के अनुसार, नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस तीन माह के लिए निलंबित किया जा सकता है और 10 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

प्रदूषण नियमों पर भी कड़ी सख्ती

वायु प्रदूषण से जुड़े नियमों के उल्लंघन या प्रदूषण सर्टिफिकेट न होने पर फिलहाल 10,000 रुपए तक का चालान है। हालांकि लाइसेंस निलंबन का प्रावधान मौजूद है, लेकिन इसे अभी तक लागू नहीं किया जा रहा। वरिष्ठ ट्रैफिक अधिकारियों के अनुसार, भविष्य में इस पर भी सख्ती की जा सकती है।

जन विश्वास बिल 2026 में प्रस्ताव

इन बदलावों को पूरे देश में लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने जन विश्वास (संशोधन) बिल 2026 पेश किया है। इसे गत शुक्रवार को लोकसभा में प्रस्तुत किया गया। इस बिल में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों से जुड़े 717 कानूनों को सरल बनाने का प्रस्ताव है, ताकि आम जनता और कारोबारियों को राहत मिल सके।

ड्राइविंग लाइसेंस नियमों में बदलाव

बिल में मोटर वाहन कानून के तहत ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े नियमों में भी संशोधन किया गया है। अब लाइसेंस की अवधि समाप्त होने के बाद 30 दिनों तक उसे वैध माना जाएगा। इसके अलावा, अगर कोई व्यक्ति समाप्ति तिथि से एक माह पहले लाइसेंस रिन्यू कराता है, तो नई वैधता पुरानी समाप्ति तिथि से ही मानी जाएगी।

जेल की जगह जुर्माने पर जोर

जन विश्वास बिल में छोटे-मोटे अपराधों के लिए जेल की सजा खत्म करने का प्रस्ताव है। इसके स्थान पर जुर्माने की राशि बढ़ाई जा रही है। बिजली कानून और अन्य मामलों में भी यही बदलाव लागू किए जा रहे हैं।

सरकारी संपत्ति पर सख्त नियम

सरकारी परिसरों में अवैध रूप से रहने पर अब कड़ा जुर्माना लगाया जाएगा। पहले महीने में लाइसेंस फीस का 40 गुना जुर्माना देना होगा, जबकि इसके बाद हर महीने इसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।

पुराने कानूनों में भी बदलाव

अंग्रेजों के समय के कानूनों में भी बदलाव किया जा रहा है। मवेशियों के प्रतिबंधित जगहों पर प्रवेश करने पर पहले एक से छह माह की जेल का प्रावधान था, जिसे अब समाप्त करने की योजना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 9 =

Back to top button