hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

ट्रम्प का दावा- आज होगा शांति समझौता, होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा

ट्रम्प ने दावा किया है कि ईरान के साथ रविवार को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले हैं। इसके तुरंत बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा। साथ ही हालात सामान्य होने के बाद अमेरिका ईरान का एनरिच्ड यूरेनियम निकालकर खत्म करेगा।

उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर यह प्रोसेस सफल नहीं हुई तो अमेरिका के पास आखिरी विकल्प भी मौजूद है, जिसे वह दोबारा इस्तेमाल नहीं करना चाहता।

हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौता रविवार को साइन नहीं होगा। यह समझौता अगले कुछ दिनों में हो सकता है, लेकिन अभी इसकी तारीख तय नहीं है।

प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने यह भी कहा कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही पर नजर रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नए नियम लागू कर रहा है। आगे चलकर होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से वहां दी जाने वाली सेवाओं के बदले टैक्स लिया जा सकता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

ट्रम्प का दावा- रविवार को शांति समझौता होगा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि दोनों देशों के बीच रविवार को समझौता होगा और इसके बाद होर्मुज स्ट्रेट सभी जहाजों के लिए खोल दिया जाएगा।

ईरान ने ट्रम्प के दावे पर सवाल उठाए: ईरानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रविवार को समझौते पर हस्ताक्षर नहीं होंगे। बातचीत जारी है, लेकिन अभी कोई अंतिम तारीख तय नहीं हुई है।

समझौते के बाद 60 दिन की नई बातचीत का प्लान: रिपोर्ट के मुताबिक पहले एक अंतरिम MoU साइन होगा। इसके बाद 60 दिनों तक परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और होर्मुज स्ट्रेट के संचालन जैसे मुद्दों पर तकनीकी बातचीत होगी।

भारत-अमेरिका के बीच जहाजों पर हमलों को लेकर तनाव: भारत ने भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हमलों को लेकर दूसरी बार अमेरिकी राजनयिक को तलब किया। वहीं ट्रम्प ने आरोप लगाया कि ईरान ने भारतीय जहाजों को निशाना बनाने की कोशिश की थी।

ईरान ने यूरेनियम छिपाने के लिए सुरंगें बंद कीं: CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने इस्फहान परमाणु केंद्र में रखे हाईली एनरिच्ड यूरेनियम तक पहुंचने वाली कई सुरंगों को बंद कर दिया है और रास्तों पर विस्फोटक माइंस बिछा दी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + 10 =

Back to top button