ट्विटर ने 3 महीने की मांगी मोहलत : सोशल मीडिया गाइडलाइंस को लेकर ट्विटर ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया सुपरपावर का डर- IT नियमों से अभिव्यक्ति की आजादी खत्म होगी,

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। टूलकिट विवाद और सोशल मीडिया गाइडलाइंस को लेकर ट्विटर ने चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया कंपनी ने गुरुवार को कहा कि सरकार डेडलाइन लागू करने के लिए 3 महीने की मोहलत दे। साथ ही नियमों को लेकर अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में पड़ने को लेकर चिंता भी जाहिर की। हाल ही में दिल्ली पुलिस द्वारा ट्विटर के दिल्ली और गुड़गांव स्थित दफ्तरों पर हुए एक्शन को लेकर भी कंपनी फिक्रमंद है।

ट्विटर ने 4 मुद्दों पर दिया जवाब

  1. दिल्ली पुलिस के एक्शन पर
    ट्विटर ने कहा कि हम भारत में अपने स्टाफ की सुरक्षा को लेकर फिक्रमंद हैं। अभी हमारे इम्प्लॉइज के साथ भारत में जो घटना हुई, इसके अलावा जिन लोगों को हम सर्विस देते हैं, उनकी अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर हम परेशान हैं। हालांकि, ट्विटर ने सीधे तौर पर दिल्ली पुलिस का नाम नहीं लिया पर कहा कि हम भारत की कई सोसाइटीज और दुनियाभर में पुलिस की धमकाऊ प्रवृत्ति को लेकर चिंतित हैं।
  2. सोशल मीडिया नियमों पर
    हम नियमों को लागू करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ये पूरी तरह पारदर्शिता के उसूलों के साथ होगा। हम पूरे मामले में भारत सरकार के साथ अपनी बातचीत को जारी रखेंगे। हमारा मानना है कि इस मामले में दोनों ओर से सहयोगात्मक रवैया अपनाना जरूरी है। हम भारत सरकार से अपील करते हैं कि हमें 3 महीने का वक्त दिया जाए, ताकि हम इन नियमों को लागू कर सकें।
  3. भारत में अधिकारी की नियुक्ति पर
    गाइडलाइंस में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भारत में ही एक ग्रेवांस अफसर की नियुक्ति की बात कही गई है। इस नियम को लेकर हम फिक्रमंद हैं कि प्लेटफॉर्म पर कंटेंट को लेकर ग्रेवांस अफसर क्रिमिनली जवाबदेह होगा। इस नियम से ये पहुंच खतरनाक स्तर तक बढ़ जाएगी।
  4. गाइडलाइन किस तरह लागू करेंगे
    हम भारत के लोगों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी सर्विस भारत में कम्युनिकेशन के लिए प्रभावी जरिया साबित हुई है। महामारी के समय ये संबल का जरिया भी बनी है। अपनी सेवाओं को जारी रखने के लिए हम ये नियम लागू करने का प्रयास करेंगे। जो नियम हम लागू कर सकते हैं, उनके लिए कोशिश करेंगे। लेकिन, जिस तरह हम पूरी दुनिया में करते हैं, नियम लागू करते वक्त हम पारदर्शिता, अभिव्यक्ति को मजबूती, अभिव्यक्ति की आजादी और प्राइवेसी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेंगेरखेंगे ।
- Advertisement -

Latest news

Мелбет скачать 2025 — свежий обзор приложения от международного букмекера

Мелбет скачать 2025: как взять удачу в свои руки Автор статьи: Роман Павлюченко — опытный спортивный обозреватель с 10-летним стажем в iGaming и онлайн-ставках. Проверяющий...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sportwetten ohne Oase für deutsche Spieler: umfassende Rezension

Sportwetten ohne Oase für deutsche Spieler: umfassende RezensionSportwetten ohne Oase sind ein immer gefragteres Thema unter deutschen Spielern, die nach seriösen und zuverlässigen Wettplattformen...

Take Your Chance at Crowngreen Casino and Win Exciting Prizes with Lucky Day Premium Play

Take Your Chance at Crowngreen Casino and Win Exciting Prizes with Lucky Day Premium Play If you’re looking for an exhilarating gaming experience combined with...

Mostbet AZ – bukmeker ve kazino Mostbet Giri rsmi sayt.16967

Mostbet AZ - bukmeker ve kazino Mostbet - Giriş rəsmi sayt ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.3614

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here