यूक्रेन को ₹4000 दान करने पर महिला गिरफ्तार बेड़ियों में लाई गई कोर्ट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ रूसी पुलिस ने एक अमेरिकी-रूसी महिला को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी किया है। रूस का आरोप है कि 33 साल की केन्सिया करेलिना ने करीब 4 हजार रुपए (51 डॉलर) यूक्रेन को दान में दिए। ये दान रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए किया गया।

गिरफ्तारी के बाद केन्सिया को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसके आंखों पर पट्टी और हाथों में हथकड़ियां थीं। रूसी की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस का कहना है कि 24 फरवरी 2022 को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग के बीच केन्सिया लगातार यूक्रेनी सेना के लिए फंड जुटा रही है। इस फंड का इस्तेमाल यूक्रेन सैनिकों के इलाज और गोला-बारूद खरीदने में करते हैं।

मॉस्को टाइम्स के मुताबिक, केन्सिया अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहती हैं। वहां स्पा की मैनेजर हैं। 27 जनवरी को वो रूस के येकातेरिनबर्ग शहर में अपने घर आई थीं। तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि केन्सिया अमेरिका में रूस के खिलाफ और यूक्रेन के समर्थन में होने वाले कई प्रदर्शन में शामिल होती थीं।

पुलिस ने कहा कि जब पुलिस अफसर केन्सिया को गिरफ्तार करने पहुंचे तो वे गालियां देने लगीं। उन्होंने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में हाथापाई भी की। पुलिस के साथ हाथापाई करने और सार्वजनिक तौर पर अभद्र भाषा बोलने के लिए कोर्ट ने 29 जनवरी को केन्सिया को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई थी।

हालांकि बाद में उन पर देशद्रोह के आरोप लगाए गए। फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त में है। अगर आरोप साबित हुए तो केन्सिया को 12 साल से लेकर उम्रकैद की सजा हो सकती है। 2023 से अब तक 63 लोगों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसमें से 37 लोग दोषी पाए गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here