जहरीली शराब का कहर, दो घंटे के अन्दर 6 लोगों की मृत्यु, 8 की हालत गम्भीर

- Advertisement -
- Advertisement -

उत्तरप्रदेश राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि  । लखनऊ. यूपी में जहरीली शराब का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों राजधानी लखनऊ में जहरीली शराब पीने से छह लोगों की मौत हो गई थी। जहरीली शराब की बिक्री और बढ़ते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इससे संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है लेकिन इन सबके बाद भी मनचलों पर कोई असर नहीं दिख रहा। यही वजह है कि लखनऊ के बाद अब प्रयागराज में भी जहरीली शराब पीने वालों का दायरा बढ़ने लगा है। 20 नवंबर की रात प्रयागराज के गंगा पार इलाके में फूलपुरकि कोतवाली अंतर्गत अमिलहवा गांव में जहरीली शराब ने महज दो घंटे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि आठ लोगों की हालत नाजुक है।  फूलपुर कोतवाली अंतर्गत अमिलहवा गांव में रामबाबू जायसवाल की देशी शराब की दुकान पर हर दिन ग्रामीणों का हुजुम रहता है। शुक्रवार रात भी वहां रोज की तरह लोग शराब पीने के लिए पहुंचे। लेकिन थोड़ी ही देर में एक-एक कर शराब पीने वाले लोग बेहोश होकर गिरने लगे व उनके मुंह से झाग निकलने लगी। पुलिस विभाग में जहरीली शराब से मौत की सूचना पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में सभी को सीएचसी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन इसमें से छह की मौत हो गई। एक-एक कर इन सभी ने दम तोड़ दिया। इनके साथ अन्य लोग भी सीएचसी पहुंचे। आठ की हालत नाजुक बनी हुई है।  प्रशासन पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। मरने वालों में बसंत लाल पटेल (70), शम्भु नाथ मौर्य (50), राज बहादुर (50) और प्यारे लाल बिन्द (40), जगदीश यादव (60) और राजेश गौड़ हैं।एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तय होगा कि मौत की असली वजह क्या है। सभी के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।  दूसरे गांव में भी तलाशी  पुलिस अब इलाके के दूसरे गावों में भी शराब खरीदने वालों की तलाश कर रही है। गांव में एम्बुलेंस भी लगा दी गई है, ताकि बीमार होने पर उनको अस्पताल भेजा जा सके। साथ ही पुलिस ने ठेके को सीज करा दिया है। ये सरकारी ठेका संगीता जायसवाल का बताया गया है, जिसे उसका पति श्याम बाबू जायसवाल चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने श्याम बाबू की तलाश में उसके घर पर दबिश भी दी, लेकिन श्याम बाबू और संगीता दोनों फरार हो गए।

- Advertisement -

Latest news

1Win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4554

1Win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

İdman səriştəsi ilə mərc edin: KazinoOnlayn.net ilə qazanın

İdman həvəskarı olaraq, oyunların gedişatını izləmək mənim üçün sadəcə hobbidən daha çox şeydir. Hər bir matç mənə canlı duyğular, strateji düşünmə və həmçinin sevimli...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.1815

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...

Vavada Зеркало Вход на официальный сайт.2987

Вавада казино | Vavada Зеркало Вход на официальный сайт ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.3614

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here