UP समेत 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। देश के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, केरल, झारखंड और उत्तराखंड शामिल हैं, जहां 1-1 सीट पर चुनाव हो रहा है, जबकि त्रिपुरा की दो सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों के नतीजे 8 सितंबर को आएंगे।

घोसी और धनपुर सीट पर मौजूदा विधायकों के इस्तीफा देने की वजह से चुनाव हो रहे है। बाकी पांच सीटों पर मौजूदा विधायक का निधन होने के चलते चुनाव हो रहे हैं।

INDIA गठबंधन 5 सीटों- घोसी (यूपी), बागेश्वर (उत्तराखंड), डुमरी (झारखंड), बॉक्सानगर और धनपुर (त्रिपुरा) पर मिलकर चुनाव लड़ेगा। वहीं, धुपगुड़ी (बंगाल) और पुथुपल्ली (बंगाल) में INDIA गठबंधन की पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगीं।

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट जुलाई में समाजवादी पार्टी के विधायक दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई। दारा सिंह ने सपा छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली थी। अब वे भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां समर्थन दे रही हैं।

पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर TMC, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। वहीं, केरल की पुथुपल्ली सीट पर कांग्रेस और लेफ्ट के बीच मुकाबला होगा। यह सीट कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन के बाद खाली हुई थी। यहां कांग्रेस ने ओमान चांडी के बेटे को मैदान में उतारा है।

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Najlepsze Kasyna On-line Top 10 Kasyn Online W Polsce 2025

Nowe Kasyna Online T Polsce 2025 Najnowsze Casino Online"ContentJak Rozpocząć Grę W Kasynie Entire Casino? Jakie Są Sposoby Wpłat I Wypłat Przez Legalne Kasyno...

Wie man Einzahlungslimits im Glitchspin Casino setzt

Wie man Einzahlungslimits im Glitchspin Casino setztBei Glitchspin Casino ist das Setzen von Einzahlungslimits eine wichtige Funktion, um verantwortungsbewusst spielen zu können und die...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here