यूपी विधानसभा में 58 साल बाद लगी अदालत:6 पुलिसकर्मियों को दी गई सजा,18 साल पहले लाठीचार्ज करके भाजपा विधायक का पैर तोड़ा था

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। यूपी विधानसभा में 58 साल बाद शुक्रवार को अदालत लगी। कटघरे में 6 पुलिसकर्मी पेश हुए। विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के दोषी इन सभी पुलिसकर्मियों को विधानसभा अध्यक्ष ने एक दिन की सजा सुनाई है। सजा 3 मार्च रात 12 बजे तक की होगी।

इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों को विधानसभा में बनी सेल के लॉकअप में रखा जाएगा। सजा पर फैसला होने के बाद मार्शल सभी पुलिसकर्मियों को सदन से लॉकअप में ले गए। इससे पहले विधानसभा में 1964 में अदालत लगी थी।

शुक्रवार को सदन में लगी अदालत के दौरान सतीश महाना ने सभी दलों के नेताओं से इस पर उनका पक्ष पूछा। ज्यादातर ने अध्यक्ष को निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया। फिर दोषी पुलिसकर्मियों को अपनी सफाई में बोलने का मौका दिया।

इसमें तत्कालीन सीओ अब्दुल समद ने सदन से माफी मांगी। कहा कि ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी। इससे पहले अखिलेश से जब सदन के बाहर इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा- यह गलत परंपरा है।

विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का यह मामला 2004 का है। तब सपा की सरकार थी, मुलायम सिंह मुख्यमंत्री थे। कानपुर में बिजली कटौती के विरोध में सतीश महाना (जो अब विधानसभा अध्यक्ष हैं) धरने पर बैठे थे। उनके साथ तब के स्थानीय भाजपा विधायक सलिल विश्नोई और कार्यकर्ता थे।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बीजेपी विधायक और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। इसमें सलिल विश्नोई का पैर टूट गया। कई भाजपा कार्यकर्ताओं को चोट आई। इसके बाद विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना की सूचना 25 अक्टूबर 2004 को विधानसभा सत्र में रखी गई थी।

7 महीने सुनवाई, 17 साल पहले ठहराए जा चुके दोषी
विधानसभा से मिली जानकारी के मुताबिक, विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना के मामले में इन सभी 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ साल 2004 से मई 2005 तक सुनवाई हुई।

सुनवाई की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 साल पहले सभी पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया जा चुका था। लेकिन 2005 के बाद से अभी तक सजा का ऐलान नहीं हुआ था।

- Advertisement -

Latest news

Glücksrad On The Web Zufallsgenerator Und Entscheidungshilfe

Glücksrad Online Glücksrad Zum Drehen Für Zufällige Entscheidungen!ContentUnterstützt Das Dreh-rad Die Verfolgung Historischer Ergebnisse? Frühere Ergebnisse AnzeigenWas Passiert, Wenn Ich Mich Nicht Bei Entscheidungsrad...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Utan Svensk Licens 2025 Spela Mediterranean Bonus Utan Spelpaus

"Guidebook, Recensioner & BonusarContentSpelbolag & Casinon I Avsaknad Av Svensk Licens: Komplett ÖversiktNo Deposit Bonus På Casino Utan Svensk LicensVilka Spelutvecklare Finns På Ett...

Mostbet কিভাবে খুলবো: সহজবোধ্য নির্দেশনা

Mostbet কিভাবে খুলবো: সহজবোধ্য নির্দেশনাঅনেকে অনলাইন বেটিং প্ল্যাটফর্ম Mostbet সম্পর্কে জানতে চান এবং কিভাবে একটি অ্যাকাউন্ট খুলতে হবে তা বুঝতে চান। মূলত, Mostbet একটি...

Bedste Danske Online Casinoer Dk Casino

Nye Online Casinoer Scientif Dansk Licens Opdateret Juni 2025"ContentSenest SpilledeKun Godkendte Internet Casino Sider Med Dansk Licens AnbefalesOne CasinoLive CasinoDel Din Mening Omkring CasinoetSpring...

Мостбет и Казахстане Лучший выбрать Для Ставок в Спорт И Игры В Казино

Mostbet Зеркало Рабочее проход На Официальный Сайт МостбетContentМожно Ли сделать Ставки Live?Регистрация В Mostbet: Пошаговое Руководство По Созданию АккаунтаБукмекерская Контора Mostbet: такие Коэффициенты И...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here