hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
टेक्नोलॉजी

UPI से गलत हो गया पेमेंट तो कैसे वापस मिलेगा पैसा?

UPI Wrong Payment Rules: UPI ने रोजमर्रा के लेनदेन को तेज और आसान बना दिया है. फोन उठाया, ऐप खोला, स्कैन किया और भुगतान पूरा. यही स्पीड कई बार परेशानी भी खड़ी कर देती है. जल्दबाज़ी में गलत नंबर, गलत UPI ID या अमाउंट में कुछ और डिजिट एड हो जाए तो रकम किसी अनजान खाते में चली जाती है. ऐसे में घबराहट होना लाजमी है.

वहीं अगर रकम बड़ी हो. तो और परेशानी होती है. क्योंकि ट्रांजैक्शन सीधे रिवर्स नहीं होता. लेकिन सही समय पर सही कदम उठाए जाएं तो पैसा वापस मिलने की उम्मीद बनी रहती है. सूझबूझ के साथ तुरंत कार्रवाई इस सिचुएशन में आपकी सबसे बड़ी मददगार साबित होती है. जान लीजिए ऐसे में आपको क्या करना होता है.

बिना वक्त गंवाए तुरंत करें शिकायत

अगर आपने गलती से किसी और नंबर पर ही पर पेमेंट कर दिया है. और आपके बोलने के बावजूद भी सामने वाला व्यक्ति आपके पैसे वापस नहीं कर रहा. तो फिर ऐसे में आपके बिना वक्त कब आए शिकायत करनी होती है आप जितनी जल्दी शिकायत करते हैं. उतनी जल्दी पैसे वापस आने की चांस रहते हैं. आप ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. गलत ट्रांसजेक्शन होने के 3 घंटे के अंदर आपको कंप्लेंट करना जरूरी है.

इसके बाद रिसीवर के खाते को फ्रीज कर दिया जाता है. जिसके बाद वह कहीं भी ऑनलाइन या ऑफलाइन ट्रांजैक्शन नहीं कर सकता. इसके अलावा आप अपने बैंक में शिकायत करके भी आप उस अमाउंट को फ्रीज करवा सकते हैं. आप सीधे रिसीवर के बैंक के नोडल ऑफिसर से भी शिकायत भी कर सकते हैं.

 

NPCI पोर्टल पर भी कर सकते हैं शिकायत

अगर ऐप और बैंक से प्राॅब्लम साॅल्व न हो. फिर आप तो NPCI के ग्रिवांस पोर्टल पर शिकायत दर्ज की जा सकती है. यहां ट्रांजैक्शन ID डालकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. शिकायत के बाद एक रेफरेंस नंबर मिलता है जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है. इन परेशानियों से बचने के लिए कोशिश करें कि पेमेंट हमेशा QR स्कैन करके करें. अमाउंट डालते वक्त दो बार जांचें. रिसीवर का नाम स्क्रीन पर दिखे तो ध्यान से पढ़ें. जल्दबाज़ी में किया गया एक क्लिक भारी पड़ सकता है. थोड़ी सतर्कता, बड़े वित्तीय झटके से बचा सकती है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 3 =

Back to top button