ऊर्जा मंत्री ने जिले के अधिकारियों की जमकर खबर ली, कलेक्टर और एसपी के सामने कहा कि गूंगे-बहरों की तरह नहीं रहना चाहिए, पुलिस व प्रशासन का दम दिखना चाहिए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों की जमकर खबर ली। ऊर्जा मंत्री इस कदर नाराज थे कि कलेक्टर और एसपी के सामने कहा कि गूंगे-बहरों की तरह नहीं रहना चाहिए, पुलिस व प्रशासन का दम दिखना चाहिए। ग्वालियर में सफाई व्यवस्था के बुरे हाल हैं, पार्कों में शराबखोरी व नशा हो रहा है पुलिस सो रही है। स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस ठप पड़ा है, सड़कों के बुरे हाल हैं, आप लोगों के कारण शासन, प्रशासन व सरकार की छवि खराब हो रही है। अब चुनाव हो चुके हैं काम दिखना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कौन नेता काम करने से रोकता है बताइए, मैं कुछ निर्देश दूं तो आप मेरा नाम ले देते हैं जिससे मेरी बुराई होती है। आपको अपने स्तर पर बुनियादी कार्रवाइयां भी करना चाहिए। 40 प्रतिशत सफाई का स्टाफ काम पर नहीं आता। नगर निगम आयुक्त को कह दीजिए ऐसा नहीं चल पाएगा। लगभग दो घंटे तानसेन होटल में चली बैठक में ऊर्जा मंत्री इसी तरह नाराज होते रहे और अधिकारी सुनते रहे।बता दें कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तानसेन होटल में लगभग 12 बजे अधिकारियों को बुलाया जिसमें कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह, एसपी राजेश सिंह चंदेल, अपर आयुक्त नगर निगम आरके श्रीवास्तव, सेतु विकास निगम के अधिकारी, नगर निगम के अधिकारी, विद्युत मंडल और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इसी बैठक में एक एक कर ऊर्जा मंत्री ने कई समस्याएं गिनाईं और सख्त लहजे में अधिकारियों को काम बताए।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...

официальный сайт в Казахстане Olimp Casino.4079

Олимп казино официальный сайт в Казахстане - Olimp Casino ...

Nj Online casinos: Positions the best places to enjoy within the New jersey

And some internet casino early adapters might have PTSD over what the platform used to have in position. Yet not, since the Caesars has...

Online Casino Beste Meinung: Test & Einigung 30+ Deutscher Casinos

Beste Online Casinos 2025 Die Top Ten Online CasinosContentCasino Bonusangebote Für Spieler In DeutschlandWelche Zahlungsmethode Ist Auch Am Besten Für Online Casinos Passen? In...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here