US: पेंटागन की रिपोर्ट के अनुसार; चीन कई देशों में मजबूत ठिकाना स्थापित करने की योजना पर कार्यरत है

- Advertisement -
- Advertisement -

पेंटागन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि चीन कई देशों में मजबूत ठिकाना स्थापित करने की योजना पर काबिज़ है।

Source: Twitter

पेंटागन ने कहा कि ये संभावित चीनी ठिकाने जिबूती में चीनी सैन्य अड्डे के अलावा हैं, जिनका उद्देश्य नौसेना, वायु सेना और जमीनी बल की कार्यों को और मजबूती प्रदान करना है। भारत के तीन पड़ोसी देशों समेत करीब एक दर्जन देशों में चीन मजबूत ठिकाना स्थापित करने का प्रयास कर रहा है ताकि लंबी दूरी से भी वह अपना सैन्य दबदबा बनाये रख सके।

रिपोर्ट के अनुसार भारत के तीन पड़ोसी देशों पाकिस्तान, श्रीलंका और म्यामां के अलावा चीन थाईलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया, अंगोला संयुक्त अरब अमीरात, केन्या, सेशल्स, तंजानिया, और तजाकिस्तान में अपने ठिकाने बनाने पर विचार कर रहा है।

पेंटागन ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘मिलिट्री एंड सिक्योरिटी डेवलप्मेंटस इंवॉल्विंग द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) 2020’ में यह जानकारी दी। उसने यह रिपोर्ट मंगलवार को अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी थी।

पेंटागन ने रिपोर्ट में कहा, ‘‘ वैश्विक पीएलए (पीपल्स लिबरेशन आर्मी) के सैन्य अड्डों का नेटवर्क अमेरिकी सैन्य अभियानों में हस्तक्षेप कर सकता है और पीआरसी के वैश्विक सैन्य उद्देश्यों के तहत अमेरिका के खिलाफ आक्रामक अभियानों का समर्थन कर सकता है।’’

पेंटागन ने कहा कि बीजिंग अपने विकास के लिए वैश्विक परिवहन और व्यापार संबंधों का विस्तार करने और अपनी परिधि तथा उसके बाहर देशों के साथ अपने आर्थिक एकीकरण को गहरा करने की राष्ट्रीय कायाकल्प की अपनी रणनीति को सफल बनाने के लिए ‘एक सीमा एक सड़क’ (ओबीओआर) का सहारा लेता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि चीन ने पहले ही नामीबिया, वनुआटू और सोलोमन द्वीपों पर पहले से ही अपना कब्जा जमा लिया है।

- Advertisement -

Latest news

Анализ формального сайта Вулкан КЗ и её слотов.

Анализ формального сайта Вулкан КЗ и её слотов. Главный веб-сайт Вулкан КЗ игорного заведения привлекает внимание своим модным стилем и легким для понимания интерфейсом. На...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало 2025.2329

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало (2025) ...

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1846 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...

онлайн 2025 выбирайте лицензионные и проверенные сайты.1526

Безопасные казино онлайн 2025 - выбирайте лицензионные и проверенные сайты ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here