उत्तराखंड में बड़ा हादसा, अलकनंदा नदी में समाया टैंपो ट्रैवलर;14 लोगों की मौत की सूचना, मुख्यमंत्री ने घटना पर जताया दुख

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I उत्तराखंड के बद्रीनाथ हाईवे पर शनिवार, 15 जून को सुबह 11 बजे एक टैंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। हादसे में 14 पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 12 घायल हैं। 7 गंभीर घायलों को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।

ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। सभी बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। पर्यटक नोएडा और दिल्ली के हैं। हादसे की वजह ड्राइवर को झपकी लगना बताया जा रहा है। हालांकि अब तक इस पर प्रशासन का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

हादसा जहां हुआ, वह ऑल वेदर हाईवे है। ट्रैवलर बाउंड्री तोड़ते हुए करीब 660 फीट (200 मीटर) से ज्यादा नीचे खाई में जा गिरा। नदी का किनारा होने के चलते अलकनंदा के तेज बहाव में ट्रैवलर बहा नहीं।

घटनास्थल के नजदीक ही रेलवे प्रोजेक्ट का काम चल रहा है। 3 मजदूर लोगों को बचाने नदी में कूदे। इनमें से 2 वापस आ गए, लेकिन 1 की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ट्रैवलर हरियाणा नंबर का है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले पर्यटकों ने इसकी बुकिंग कराई थी। शुक्रवार शाम को यह दिल्ली से रवाना हुए। रातभर ट्रैवलर चलता रहा।

शुरुआती जांच में ड्राइवर को झपकी आने के चलते हादसा होने की आंशका है, क्योंकि घटना के वक्त हाईवे पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। डीएम गढ़वाल ने सीएम के आदेश पर हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। इसमें ट्रैवलर की भी जांच की जा रही है।

मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख की मदद
प्रधानमंत्री राहत कोष से मरने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए पचास-पचार हजार रुपए देने का ऐलान किया गया है। PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। गंभीर रूप से घायलों को 40-40 हजार और सामान्य घायलों को 10-10 हजार की आर्थिक सहायता देने के भी निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Букмекерская контора Mostbet.301 (2)

Мостбет зеркало - Букмекерская контора Mostbet ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Промокоды 1xbet на сегодня 2025 Животрепещущие, действующие премия коды 1хбет во время регистрирования

Актуальные премия коды нужно найти во отрасли «Акции» возьмите веб сайте али во подвижном приложении 1xBet. Также промокоды могут являться излиты через партнерские сайтики...

Best Casinos on the internet 2025 Finest 5 Real cash Websites Examined

Partnering with app organization for example Betsoft, Visionary iGaming, Nucleus Betting, and you will Build Betting, MYB Gambling establishment provides a thorough group of...

“beste Online Casinos Deutschland: Top Casino Portale 2025

Beste On-line Casinos 2025: Leading Online Casinos I Am TestContentTestkategorien: Wie Wir Beste Online Casinos TestenBonusfunktionen Bei SlotsCasino Spiele Unter Einsatz Der Höchsten Rtp-wertenDeutsche...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here