राष्ट्र आजकल | Valentines Day 2021 जानिए विभिन्न देशों में किस तरह से मनाया जाता है वैलेंटाइन-डे, बॉनफायर के दौरान जलाई जाती है पुरुषों की तस्वीर विश्व में प्रेम एक ऐसा भाव है, जो हर देश में पाया जाता है। प्रेम का जश्न भी हर देश में अपनी तरह से मनाया जाता है। प्रेम भाव ही ऐसा है जो सभी को खुशियां देता है। इसलिए विभिन्न देशों में अलग- अलग तरह से वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। दुनिया में जश्न के तरीके तो अलग हैं ही लेकिन वैलेंटाइन डे से जुड़े कई सारे विचित्र रिवाज भी हैं। यही तरीके एक देश को दूसरे देश के प्रति आकर्षित करते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस देश में किस तरीके से मनाया जाता है वैलेंटाइन डे।
इटली
इटली में वैलेंटाइन डे को लेकर विचित्र ही परंपरा है। इस दिन यहां कुंवारी लड़कियां सुबह जल्दी उठ जाती हैं। कहा जाता है कि सुबह जल्दी उठने के बाद कुंवारी लड़की जो भी पुरुष को पहली नजर में देख लेती है, संभावना रहती है कि वो महिला का होने वाला पति हो सकता है। इसे यहां स्प्रिंग फेस्टिवल कहा जाता है। इस दिन लोग बगीचों में इकट्ठा होते हैं और साथ बैठकर संगीत का आनंद उठाते हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में वैलेंटाइन डे मनाने का संबंध सपने और भविष्य से भी है। इंग्लैंड का वैलेंटाइन डे नवयुवतियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। इस अवसर पर इंग्लैंड में महिलाएं वैलेंटाइन डे की पूर्व रात्रि अपने तकिए पर पांच तेज पत्ते रखती हैं। इसके पीछे मान्यता है कि ऐसा करने से उनका होने वाला पति उनके सपने में आ सकता है इसलिए यहां महिलाओं में वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही प्रकार का क्रेज देखने में नजर आता है।
वेल्स
वेल्स में वैलेंटाइन डे मनाने का तरीका एकदम अलग है और यह तरीका अन्य देशों के मुकाबले खूबसूरत होने के साथ ही रोचक भी है। यहां के लोग 25 जनवरी को वैलेंटाइन डे मनाते है। इस मौके पर प्रेमी एक दूसरे को लकड़ी के चम्मच तोहफे में देते हैं। इन चम्मचों को यहां ‘लव स्पून्स’ कहा जाता है। इन चम्मचों को इस तरह से डिजाइन किया जाता है प्रेमी उस चम्मच के माध्यम से ही एक दूसरे को प्यार भरा संदेश दे सकें।
फ्रांस
फ्रांस अधिकांश प्रेमी जोड़ों की ख्वाहिश होती है कि वे अपने साथी के साथ फ्रांस जरूर घूमकर आए। फ्रांस को दुनिया की रोमांटिक जगहों में से एक माना जाता है। यहां वैलेंटाइन डे को लेकर अलग ही परंपरा है। इस दिन यहां लड़के-लड़की का एक जोड़़ा बनाया जाता है जिसमें पुरुष को महिला यदि पसंद नहीं आती है तो वह विकल्प के तहत उसे छोड़कर दूसरी महिला को चुन सकता है और जिस महिला को उसका साथी नहीं मिल पाता है, वो बॉनफायर के दौरान जो पुरुष उन्हें मिल नहीं पाता, उसकी तस्वीर जला देती हैं।