वन क्षेत्र में अवैध कटाई करने वाले लोगों को वन विभाग ने दबिश देकर पकड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि उदयनगर, देवास।  मध्य प्रदेश के देवास जिले में वन क्षेत्र में अवैध कटाई करने वाले लोगों को वन विभाग ने दबिश देकर पकड़ा। वन परिक्षेत्र पुंजापुरा बीट की सब रेंज किशनगढ़ के अंबापानी के कक्ष क्रमांक 722,724,725,एवं 726 में तीन माह से अवैध कटाई हो रही है। छिप-छिपकर आरोपित कटाई कर रहे थे। गिरोह द्वारा अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। शनिवार को वन विभाग एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त दल बनाया। दबिश देकर आरोपितों को पकड़ा। ग्राम रामपुरा के व्यक्तियों द्वारा ऊंची पहाड़ी के ऊपर समतल क्षेत्र में सागवन के पेड़ों की कटाई कर जमीन निकालने का प्रयास किया जा रहा था। आरोपित 3 माह से वन विभाग को चकमा दे रहे थे। वन परिक्षेत्र अधिकारी नाहरसिंह भूरिया ने थाना प्रभारी बीडी बीरा से बात कर कार्रवाई की योजना बनाई। दबिश के दौरान 10 आरोपित जंगल में कटाई एवं आग लगाते हुए पाए गए। आरोपित रामेश्वर पुत्र गुमानसिह, शंकर पुत्र रेमसिंह, सरदारसिंह पुत्र बोंदर, दिनेश पुत्र रेमसिंह, मदन पुत्र फिरंग्या, प्रताप पुत्र गुलसिंह, तुलसीराम पुत्र हरेसिंह, अनिल पुत्र मदन रेमसिंह, बल्लू मिश्रलाल बोंदर सभी आरोपित को वनविभाग का दल घेराबंदी कर गिरफ्तार कर पुंजापुरा कार्यालय लाया | वन अधिनियम के तहत कार्रवाई करके बागली न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा जेल भेजा गया। नाहरसिंह भूरिया, उदयनगर परिक्षेत्र बिसनसिंह मौर्य एवं पुलिस थाना उदयनगर के थाना प्रभारी बीडी बीरा ने कार्रवाई की।

- Advertisement -

Latest news

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.6434

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Machine à sous Penalty Shoot Out : notre analyse complète

 La machine à sous Penalty Shoot Out développée par Evoplay est rapidement devenue un choix incontournable pour les joueurs français passionnés de casino en...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги.2712

Оцените топовые казино онлайн 2025 для игры на реальные деньги ...

Ein umfassender Überblick zu Sg Casino für deutsche Spieler

 Das Online-Casino Sg Casino gewinnt zunehmend an Beliebtheit bei Spielern aus Deutschland. In diesem ausführlichen Review behandeln wir alle wesentlichen Aspekte, die für deutschsprachige...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here