जबलपुर: ‘लोगों को तेंदुए के साथ सामंजस्य बैठान चाहिए;’ वन विभाग ने हाईकोर्ट के सवाल में दिया जवाब

- Advertisement -
- Advertisement -

वन विभाग का कहना है कि उस तेंदुए ने अभी तक एक भी इंसान पर हमला नहीं किया, इसलिए लोग भी रहें और तेंदुए को रहने दें। कुत्ते आदि छोटे जानवर उसका प्राकृतिक आहार व शिकार है। यह इलाका वन क्षेत्र से लगा हुआ है, इसलिए लोगों को तेंदुए के साथ सामंजस्य बैठाना चाहिए।

Source: Instagram

जबलपुर (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): इस जवाब में कहा गया कि आबादी वाले क्षेत्र में दिखने वाला तेंदुआ आदमखोर नहीं है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व निर्देश के पालन में वन विभाग की ओर से अपना जवाब पेश किया गया।

इसी के साथ जवाब की प्रति जनहित याचिकाकर्ता के वकील को भी मुहैया कराने की व्यवस्था दे दी। साथ ही अगली सुनवाई एक अक्टूबर को निर्धारित कर दी गई। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल व जस्टिस विजय कुमार शुक्ला की युगलपीठ ने उक्त जवाब को रिकॉर्ड पर लिया।

यह जवाब गैर जिम्मेदाराना और तेंदुए के खतरे की अनदेखी को दर्शाता है। जनहित याचिकाकर्ता जबलपुर के समाजसेवी रजत भार्गव के अधिवक्ता आदित्य संघी ने वन विभाग के जवाब को अटपटा व बेतुका बताया। उन्होंने साफ किया कि उन्हें एक शासकीय विभाग से ऐसे जवाब की उम्मीद कतई नहीं थी।

यह भी कहा गया कि मदन महल पहाड़ी से नयागांव इलाका लगा हुआ है। मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने वन विभाग का जवाब कोर्ट में पेश किया। वन विभाग की ओर से ट्रैप कैमरे लगाने की बात कही गई।

नयागांव के आसपास चार पिंजरे भी लगा दिए गए। लेकिन खाली पिंजरों में न तो तेंदुआ फंसा और न ही वन विभाग की टीमों को यह तेंदुआ नजर आया। तेंदुए के लगातार मूवमेंट से इलाके के लोग घर से निकलने में डरने लगे हैं। दलील दी गई कि वन विभाग की ओर से तेंदुआ से सुरक्षा के लिए रहवासी क्षेत्र और वन्य क्षेत्र के बीच फेंसिंग कराई जा सकती है। सड़कों पर सर्चलाइट लगाई जा सकती है। कोर्ट ने सरकार को इन सुझावों पर गौर करने को कहा था। जबलपुर के नयागांव में तेंदुए की दहशत बरकरार है। वन विभाग अभी तेंदुए की तलाश ही कर रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों को लगभग रोज कहीं न कहीं किसी न किसी लोकेशन पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है। पिछले दिनों नयागांव के एक मकान के परिसर में तेंदुआ घुस आया।

लोगों की शिकायत के बाद सोसायटी के अध्यक्ष रजत भार्गव ने 19 दिसंबर को खुद टेलीस्कोप और कैमरे की मदद से तेंदुए की तस्वीर लेकर वन विभाग को सौंपी थी। उसके बाद कान्हा नेशनल पार्क से स्पेशलिस्ट की टीम दो बार आकर पहाड़ी का मुआयना कर चुकी है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Casino Tournaments Compete for Massive Prizes at Black Diamond Casino_7

Casino Tournaments: Compete for Massive Prizes at SportsAndCasino Slotastic Casino is a favourite for many players all over the world and has made an enormous...

You Internet casino Reviews 2025

Talking about extremely popular as the also individuals who play desk video game can be open added bonus dollars that have ports and use...

Is Plinko Real Money? BGaming Slot Plinko UK Review

 Plinko by BGaming has rapidly gained popularity among online casino players in the UK, blending nostalgic arcade excitement with modern gambling thrills. This review...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here