hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंमनोरंजन
Trending

विवादों में घिरे यो यो हनी सिंह:अश्लील कमेंट्स पर बवाल के बाद रैपर ने मांगी माफी

मशहूर सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह अब नए विवाद में घिर गए हैं। 2 दिन पहले दिल्ली कॉन्सर्ट में स्टेज से उन्होंने ठंड के बहाने खुलेआम अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं। इस दौरान फैंस उनका वीडियो बनाते रहे और वह युवाओं को अश्लीलता के लिए उकसाते रहे।

वीडियो वायरल होने के बाद पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी भड़क गए। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा- यो यो हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी। मैं इसके बारे में कहना नहीं चाहता था लेकिन इसने सभी सीमाएं लांघ दी इसलिए कहना पड़ा। यह फिर से शुरू हो गया है और अब यह रुकने वाला नहीं है।

जस्सी ने कहा कि मेरी हनी सिंह के माता पिता व बहन से अपील है कि आप लोगों के कहने से यह रुक सकता है नहीं तो यह आगे बढ़ता जाएगा और इससे एक गलत मैसेज चला जाएगा। हालांकि विवाद बढ़ने पर हनी सिंह ने माफी मांग ली।

हनी सिंह इससे पहले भी गानों में अश्लील डांस और शब्दों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। हालांकि 2014 से 2018 तक वो म्यूजिक इंडस्ट्री से गायब रहे। फिर उन्होंने इसकी वजह डिप्रेशन, एंग्जाइटी व मानसिक परेशानी बताई थी।

कुछ दिन पहले ही हनी सिंह के एक पुराने गीत को लेकर जालंधर के भाजपा नेता ने DGP को शिकायत भी भेजी थी। जिसमें उन्होंने हनी सिंह के गाने में अश्लील डांस और बिकिनी गर्ल्स को लेकर कड़ा एतराज जताया था।

• पहले दी गाली, फिर अश्लील बातें करने लगे: 14 जनवरी की रात को कड़ाके की ठंड में यो-यो हनी सिंह का कॉन्सर्ट था। बड़ी गिनती में लोग वहां पहुंचे थे और हनी सिंह गा रहे थे। इसी बीच वो रुके और फिर दिल्ली की ठंड का जिक्र करने लगे। हनी सिंह ने इसकी शुरुआत गाली के साथ की। युवाओं को पहले समझ नहीं आया और वो हूटिंग करने लगे। उसके बाद हनी सिंह ने सभी हदें पार कर दी और अश्लील भाषा बोलनी शुरू कर दी।

• गाड़ी में संबंध बनाने का जिक्र किया: हनी सिंह ने ठंड का जिक्र करते हुए कहा कि देखो, दिल्ली में ठंड है और ऐसे मौसम में कार में @@@ करने का मजा ही कुछ और है। दिल्ली की सड़कों पर गाड़ी में @@@ दिल्ली की ठंड में। इसके बाद उन्होंने कुछ और टिप्पणियां भी की और युवाओं को गलत काम करने के लिए प्रेरित किया।

• लोग बना रहे थे वीडियो: यो यो हनी सिंह ने जब मंच पर इस तरह की अश्लील भाषा का प्रयोग किया तो उस समय बड़ी संख्या में लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। लोगों ने उसके बाद यो यो हनी सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लोग अब उन पर फिर से नशा करने के आरोप लगा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − nine =

Back to top button