वृंदावन के गार्डन होटल में लगी भीषण आग: गोदाम में सो रहे 2 कर्मचारी जिंदा जले, बिना फायर विभाग की NOC के चल रहा था होटल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । मथुरा में गुरुवार तड़के वृंदावन के गार्डन होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक कर्मचारी झुलस गया। उसकी हालत गंभीर है। उसे आगरा के SN मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। आग होटल की ऊपरी मंजिल के गोदाम में लगी। फिर धीरे-धीरे यह नीचे तक पहुंचने लगी।

होटल की जिस बिल्डिंग में आग लगी वह 3 फ्लोर की है। इसमें पहली में रेस्टोरेंट्स, दूसरी में किचन और तीसरी में गोदाम है। आग की शुरुआत गोदाम से हुई है। वहीं, इसी बिल्डिंग से सटी बगल में दूसरी ब्लॉक है, उसमें 25 कमरे बने हुए हैं। इनमें सूरत और हिसार और जम्मू के पर्यटक ठहरे हुए थे। इनकी श्री मद भागवत कथा चल रही थी। ओडिशा के भागवत प्रवक्ता भागवत कर रहे थे। आज भागवत कथा का आखिरी दिन था। सुबह तड़के यह हादसा हो गया। होटल मथुरा वृंदावन रोड पर मुख्य मार्ग पर बना हुआ है।

होटल में ठहरे सूरत के यात्री कृष्ण सिंघल ने बताया कि सुबह 5 बजे तेज आवाज आने लगी। ऐसा लगा कहीं किसी से झगड़ा हो गया है। बिल्डिंग से नीचे आकर गार्डन में देखा तो होटल में आग दिखाई दी। फिर मैंने आपने साथ वालों को होटल में जाकर उठाना शुरू किया। हम इस होटल में 26 अक्टूबर से ठहरे हुए थे। हमारी भागवत चल रही थी। आज हवन होना था। साधु-संतो को भंडारे के लिए बुलाया था। आज शाम 5 बजे सूरत के लिए ट्रेन है।

SP अभिषेक यादव ने बताया कि सुबह होटल के टॉप फ्लोर पर आग लगने की सूचना मिली। जिसकी बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को बुझाया। टॉप फ्लोर में गोदाम में दो कर्मचारी सो रहे थे। इस दौरान उनकी मौत हो गई। होटल में ठहरे सभी यात्री सुरक्षित हैं। टॉप फ्लोर पर होटल के कागज-फाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान रखा गया था। आग किन कारणों से लगी है। जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा का वृंदावन में फायर बिग्रेड के स्टेशन के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जल्द ही फायर स्टेशन का निर्माण हो जाएगा। जिससे मथुरा से फायर ब्रिगेड को न बुलाना पड़े।

25 कमरों में ठहरे थे 100 पर्यटक
आग का पता चलते ही आनन-फानन में 100 पर्यटकों को होटल से रेस्क्यू कर बाहर निकाला। होटल कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को सूचना दी। फायर बिग्रेड के पहुंचते ही आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

¡Emoción al máximo! 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino pa

¡Emoción al máximo!: 1win te ofrece más de 5000 opciones de apuestas deportivas y juegos de casino para vivir la adrenalina al instante.¿Qué es...

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.80

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

Fortune Favors the Bold Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia._21

Fortune Favors the Bold: Experience the captivating drop and potential rewards with plinko malaysia.Understanding the Basics of PlinkoThe Appeal of Plinko in MalaysiaVariations in...

казино слоты и игры.752

Вулкан онлайн казино - слоты и игры ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here